फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 varanasi Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: वाराणसी में चाय पर चुनावी चर्चा, 91 वर्षीय बुजुर्ग ने कहा- मोदी व योगी पर भगवान शंकर का आशीर्वाद, अखिलेश को लेकर कही ये बात

Wed, 15 Dec 2021 11:24 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 15 Dec 2021 11:24 AM IST
सार

पूर्वांचल के सात अलग-अलग जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी बुधवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचा। यहां के पप्पू की अड़ी, अस्सी घाट के पास आयोजित 'चाय पर चर्चा' के दौरान स्थानीय लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की।  

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 varanasi Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
वाराणसी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वाराणसी के लोगों ने अपना चुनावी एजेंडा बताया। बुधवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यहां पहुंचा। बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के लोगों ने 'चाय पर चर्चा' के दौरान चुनावी मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान किसी ने मोदी और योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की तो किसी ने कमियां गिनाईं। पढ़िए किसने क्या कहा? 

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर आएगी। उन्होंने आगे कहा कि समस्या तो है लेकिन कोई गुंडा मवाली को नहीं चाहेगा। इस पर अमन नाम के एक युवक ने कहा कि अभी जो ये गुंडा मवाली का नाम लिए हैं। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर अभी जो एसआईटी की रिपोर्ट आई है, उसमें साफ बताया गया है कि साजिश के तहत किसानों की हत्या की गई। इसके बावजूद हत्यारा का पिता इनके मंत्रिमंडल में बने हैं। बनारस में आठ में से पांच विधानसभा समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है। भाजपा की सरकार में सरसों तेल, गैस सिलेंडर, पेट्रो-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। डरावना प्रदेश बन गया है। मौजूदा सरकार में अत्याचार हो रहा है, लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त है। वहीं, श्रीकृष्ण ने कहा कि भाजपा की सरकार में गुंडे मवाली कम हुए। यहां भी बिहार का समीकरण बनेगा। बिहार में तेजस्वी जीत रहे थे लेकिन जीतते जीतते हार गए। यहां भी वही होगा। 
विज्ञापन


राधेश्याम ने कहा कि यहां केवल मंदिर और मस्जिद बनने से कुछ नहीं होने वाला है। जनता को विकास, रोजगार और शिक्षा से मतलब है। गैस का रेट बढ़ गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। महंगाई चरम पर है। इस पर कोई बात नहीं करेगा। मंदिर और मस्जिद से कोई विकास नहीं होगा। इस बार भाजपा नहीं आ रही है। भाजपा हार रही है। बृजेश गौर ने भी कहा कि इस बार भाजपा नहीं आ रही है। केबी उपाध्याय ने कहा कि सपा के लोगों को विकास नहीं दिखता है। 2014 से पहले जो लॉ एंड ऑर्डर था और अब जो है। एक बार एनसीबी का आंकड़ा निकालकर देख लीजिए पता चल जाएगा। इस पर सपा समर्थित एक शख्स ने कहा कि योगी जी अपने ऊपर से मुकदमे हटा लेते हैं। इसके जवाब में केबी उपाध्याय ने कहा कि मुलायम सिंह जब पहली बार सीएम बने तो उन्होंने 25 मुकदमें अपने ऊपर से हटा लिए थे। कुंबर सुरेश सिंह ने कहा कि कल जो एसआईटी की रिपोर्ट (लखीमपुर खीरी कांड) आई है, ये साबित कर दी कि यह हत्यारों की सरकार है। सारे अपराधी हैं और ये अपराध के बल पर चल रहे हैं। इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा? योजनाबद्ध तरीके से किसानों की हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 varanasi Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
वाराणसी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

अजय कुमार पांडे ने कहा कि वर्तमान में केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार दोनों विफल हैं। किसानों के मामले में मोदी जी को हाथ जोड़ना पड़ा। माफी मांगनी पड़ी। पहले के लोग इस्तीफा दे देते थे, संवेदना व्यक्त नहीं करते या माफी नहीं मांगते थे। 800 किसान मर गए, नैतिकता के आधार पर मोदी को इस्तीफा दे देते। भाजपा में और नेता हैं। अगर किसान बिल पहले वापस ले लिए होते तो उनका भला होता। श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि सपा में गुंडागर्दी होती है। जो अभी बिखरे हुए हैं सब गोलबंद हो जाएंगे। इस पर एक शख्स ने कहा बनारस में मोदी जी आए और  बगल के जौनपुर में अखिलेश जी आए, जाकर देख लीजिए किधर गुंडा है और किधर जनता। 

वहीं, मनोज कुमार ने कहा कि मोदी तो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मोदी जी ने जो कर दिया वो आज तक किसी ने नहीं किया। पुरी दुनिया में मोदी का कोई काट नहीं है। इस पर एक शख्स ने कहा इनका कहना है कि बहुत अच्छा हो गया। तेल 200 रुपये, गैस सिलेंडर 1000 रुपये हो गया है...यही बहुत अच्छा है। जनता बेरोजगार हो गया है। वहीं चायवाले मनोज ने कहा कि मुद्दे तो बहुत हैं लेकिन मोदी की ही सरकार बनेगी। महंगाई तो घटती बढ़ती रहेगी। मगर हमलोगों को ऐसा प्रधानमंत्री न मिला है और न मिलेगा। हम इनको खोना भी नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले रात रात भर बिजली गायब रहती थी लेकिन अब तो चैन से सोता हूं। 

डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि जहां तक मोदी का सवाल रहा है। मोदी खराब हों या अच्छे हों लेकिन उनके व्यक्तित्व का पूरे हिदुस्तान में कोई सानी नहीं है। अगर कोई नेता उनके बराबर हो तो बता दीजिए। सपा की बुनियाद जातिवाद है कोई वैचारिक नहीं है। अखिलेश ने पिता के विरासत को मुफ्त में पाया है। राजनीति विचार से चलती है हुरदंगई से नहीं। वहीं अपराध के नाम पर आरपी सिंह ने कहा कि सबा अरब देश की आबादी है। प्रदेश की आबादी करीब 28 करोड़ है। छोटी मोदी घटनाएं होती रहेंगी। पहले बड़े बड़े माफिया थे सबको मुर्गा बनाकर लटका दिया गया। वहीं, एक शख्स ने कहा कि 28 करोड़ में सपा के लोग भी हैं, कुछ तो उपद्रव करते ही रहेंगे। एक शख्स ने कहा डिफेंस कॉरिडोर के बारे मे किसी ने सोचा था। दबंगई करके कुछ हासिल नहीं की जा सकती।

UP Assembly Election 2022 varanasi Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
वाराणसी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

91 वर्षीय बुजुर्ग उदय नारायण पांडे ने कहा कि बनारस स्वर्ग हो गया है। मोदी जी आने से जितने लाल बत्ती वाले थे सब सुधर गए। अखिलेश जी मैच्योर नहीं हुए हैं। मोदी और योगी जी पर भगवान शंकर का आशीर्वाद है, उनको कोई कुछ नहीं कर सकता है। मेरा भी आशीर्वाद है अगले पांच साल तक इनका कोई कुछ नहीं कर सकता है। गोपाल ने कहा कि बनारस में भाजपा हमेशा मजबूत थी, है और रहेगी। मोदी जी ने काशी को बदल दिया। अभिषेक ने कहा कि योगी और मोदी जी दोनों महापुरुष हैं। वहीं, एक शख्स ने कहा कि मोदी का कोई विकल्प नहीं है। आरपी सिंह ने कहा कि देश चलाने के लिए वो पीएम चाहिए जिसकी सोच बहुत व्यापक हो। प्रधानमंत्री वही होगा, जिन्हें अंग्रेजी बोलनी आती हो। वहीं सपा समर्थित एक युवा ने कहा कि योगी बाबा की मठ वापसी हो रही है। उधर एक शख्स ने कहा कि इस सरकार में सबसे बड़ी समस्या है महंगाई। दाल है तो सब्जी नहीं सब्जी है तो दाल नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed