फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Shahjahanpur Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala

UP Election 2022 : आज शाहजहांपुर में सत्ता का संग्राम, युवाओं, महिलाओं और आम वोटर्स के मन की बात सुनेंगे, नेताओं से होंगे सवाल

Wed, 17 Nov 2021 12:29 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 17 Nov 2021 12:29 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात प्रमुख जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज शाहजहांपुर पहुंचेगा। धार्मिक महत्व रखने वाले इस छोटे जिले की राजनीति की चर्चाएं पूरे प्रदेश में होती हैं। ऐसे में इस बार शाहजहांपुर के लोग विधानसभा चुनाव को लेकर क्या सोच रहे हैं? लोगों के मुद्दे क्या होंगे? 'सत्ता के संग्राम" कार्यक्रम के जरिए हम इन्हीं सवालों का जवाब आम लोगों, महिलाओं, युवाओं और नेताओं से जानने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Tomorrow Satta Ka Sangram in Shahjahanpur Chai Par Chunavi Charcha Youth Ki Baat Aadhi Aabadi ki Baat Live Debate Discussion with Amar Ujala
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें पांच सीटों पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं, जबकि एक सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। 2017 के आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में 20 लाख 37 हजार से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 12 लाख 46 हजार वोटर्स ने पिछली बार चुनाव में वोट डाला था। सबसे ज्यादा 5.38 लाख वोट भाजपा और 3.39 लाख सपा के पक्ष में पड़े। 
विज्ञापन


धार्मिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध शाहजहांपुर में इस बार विधानसभा चुनाव के क्या मुद्दे होंगे? युवा, महिलाएं और नौकरीपेशा वाले लोग क्या सोचते हैं? विकास, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, महंगाई जैसे मुद्दों पर आम लोगों की क्या राय है? 
विज्ञापन


ये सब हम 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम के जरिए जानने की कोशिश करेंगे। आपके पास भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ने का अच्छा मौका है। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम कब और कहां होंगे ?
1. सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा 
स्थान : कैंट क्षेत्र

2. दोपहर 12 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान : चौक क्षेत्र

3. दोपहर 02 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान : एसएस कॉलेज के बाहर

4. शाम 4 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा 
स्थान : शहीद उद्यान

अब तक इन सात जिलों में हुआ कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में 'अमर उजाला' का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली और बदायूं से होते हुए पीलीभीत तक पहुंचा चुका है। अब अगला पड़ाव शाहजहांपुर होगा।   

'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।


विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?
  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed