फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 prayagraj Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: प्रयागराज में चाय पर चुनावी चर्चा, लोगों ने कहा- शहर सुंदर पर पानी खराब, जानें और क्या क्या बोले?

Thu, 16 Dec 2021 10:59 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 16 Dec 2021 10:59 AM IST
सार

पूर्वांचल के आठ अलग-अलग जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी गुरुवार को प्रयागराज पहुंचा। यहां के चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास आयोजित 'चाय पर चर्चा' के दौरान स्थानीय लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर बात की।  

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 prayagraj Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रयागराज के लोगों ने अपना चुनावी एजेंडा बताया। बुधवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यहां पहुंचा। इलाहाबाद के लोगों ने 'चाय पर चर्चा' के दौरान चुनावी मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान किसी ने वर्तमान सरकार के कामकाज की तारीफ की तो किसी ने कमियां गिनाईं। पढ़िए किसने क्या कहा? 

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में सुषमा जायसवाल ने कहा कि प्रयागराज पहले से बेहतर हुआ है। सड़कें अच्छी बन गई हैं। मोदी जी और योगी जी अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन पेट तो जरूरी है। बेरोजगारी बढ़ गई है। सुभाष चंद्र पांडे ने कहा कि विकास के नाम पर पेड़ काटे जा रहे हैं। योजनाबद्ध तरीके से विकास नहीं हो रहा है। राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रयागराज बहुत खूबसूरत शहर बन चुका है। तीन चार मेट्रोपोलिटन शहर को अगर छोड़ दिया जाए तो यहां बहुत विकास हुआ है। शहर में फ्लाईओवर बन चुका है, जाम की समस्या खत्म हो गई है। सड़कें अच्छी हो गई हैं। सेठ जी नाम के एक शख्स ने कहा कि मोदी जी जब से यहां आए हैं तब से बहुत विकास हुआ है।
विज्ञापन


प्रयागराज में 70 फीसदी आबादी पीती है गंदा पानी
आनंद जी ने कहा कि जो पार्टी शिक्षा और चिकित्सा पर काम करे मैं उसका समर्थन करता हूं। शिक्षा पर अगर ध्यान दिया जाए तो बेरोजगारी खूद ब खूद दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भावना में आकर किसी को वोट न दें। इसके साथ ही उन्होंने शहर में पानी की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में इलाहाबाद में 70 फीसदी आबादी गंदा पानी पीती है। नगर निगम का पानी आता ही नहीं है। यही स्मार्ट सीटी है?

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 prayagraj Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

शहर सुंदर हो गया
रेणु राज सिंह ने कहा कि शहर का पानी पीने लायक नहीं होता है। 90 फीसदी घरों में आरो लगे हुए हैं। अगर कुछ दिन के लिए आरो खराब हो जाए तो पानी बाहर से खरीदकर पीना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार में यह बदलाव हुआ है कि शहर सुंदर हो गया है। रमेश कुमार ने कहा कि यहां पानी की समस्या तो हमेशा से रही है लेकिन इसे कुछ हद तक दूर भी किया गया है। यहां व्यक्तिगत स्वार्थ पर आदमी टकरा रहा है। बहुत आदमी चाहता है कि वह रातों रात अमीर बन जाए। वर्तमान सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। इससे अच्छी कोई सरकार न आई है और न आएगी। 

आरएस वर्मा (रिटायर्ड आईएएस) ने कहा कि इस शहर का विकास हर सरकार के समय समय पर होता रहा है। इलाहाबाद उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला है। बराबर मांग हो रही है कि यहां एम्स खोली जाए। यहां का मेडिकल कॉलेज बिल्कुल बर्बाद है। मोहम्मद ताजीम ने कहा कि बहुत अच्छी सरकार है। अजय मिश्रा ने जाम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद का सिविल लाइन्स बहुत सुंदर था लेकिन अभी जाकर देख लीजिए। बहुत जाम रहता है। रामअवतार वर्मा ने कहा कि पिछले पांच साल में बहुत विकास हुआ है और वो भी तेज गति से हुआ है। सरकार ने यहां सुविधाओं में कोई कमी नहीं रखी है लेकिन इसे सही से चलाया नहीं जा रहा है।

UP Assembly Election 2022 prayagraj Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

राजीव गुप्ता ने कहा कि विरोध का विरोध नहीं होना चाहिए। विकास में कमियां हो सकती हैं। पिछले100 साल में ऐसी विपदा (कोरोना महामारी) नहीं आई थी। वर्तमान सरकार में विकास चारों तरफ दिख रहा है। महंगाई भी कम हो जाए, इस पर मौजूदा सरकार काम कर रही है। किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बहुत बड़े बड़े वादे करते हैं। यहां आकर वादे कर गए कि मॉर्निंग वाकर्स के लिए जो पांच पांच रुपये टिकट लगते हैं वह माफ हो जाएंगे। आज तक नहीं हुआ माफ। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मैंने सर्किट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले भी थे। उन्होंने कहा था कि माफ हो जाएंगे पर नहीं हुआ। 

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि साल 2017 से पहले की अगर किसी के पास यहां की कोई तस्वीर हो तो मुझे बताएं। पहले से यहां बहुत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां का ट्रामा सेंटर जाकर देखिए कितना खूबसूरत बन गया है। इस पर आरएस वर्मा ने कहा कि ट्रामा सेंटर की कमियों के ऊपर हाई कोर्ट में पीआईएल चल रही है। राग विराग ने कहा कि केवल सड़कों का विकास ही विकास नहीं होता है। बेरोजगारी पर भी बात करनी चाहिए। कई सारे मुख्यालय यहां से उठकर बाहर जा रहे हैं। शिक्षा निदेशालय यहां रहने चाहिए, राजस्व मुख्यालय यहां रहने चाहिए..आदि। उन्होंने आगे कहा कि यहां का जो गौरव है, जिससे प्रयागराज की पहचान है, उसे बरकरार रहने देना चाहिए। इस पर अन्य लोगों ने कहा कि शहर का गौरव लोगों से होता है, यहां की सुंदरता से होती है, यहां की अर्थव्यवस्था से होती मुख्यालय चले जाने से नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed