फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 pratapgarh Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: प्रतापगढ़ की महिलाओं के क्या हैं चुनावी मुद्दे, महिला सुरक्षा को लेकर कही ये बात 

Fri, 17 Dec 2021 02:56 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 17 Dec 2021 02:56 PM IST
सार

चाय पर चर्चा और युवाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' देश की आधी आबादी के बीच पहुंचा। प्रतापगढ़ में महिलाओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की।
 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 pratapgarh Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, महिलाओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' देश की आधी आबादी के बीच प्रतापगढ़ पहुंचा। इस दौरान यहां कि महिलाओं ने एक सुर में कहा कि प्रतापगढ़ पहले से बिल्कुल बदल गया है। इस दौरान उन्होंने विकास, महिला सुरक्षा और महंगाई के मुद्दे पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ महिलाओं ने वर्तमान सरकार के कामकाज की तारीफ की तो कुछ ने कमियां गिनाई। पढ़िए किसने क्या कहा?

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में पुष्पांजलि शुक्ला ने कहा कि जब से मोदी और योगी की सरकार आई है प्रतापगढ़ पहले से बेहतर हो गया है। नए स्कूल कॉलेज खुल गए हैं, यहां मेडिकल कॉलेज बन गया है। पढ़ाई का स्तर बहुत सुधरा है। पहले जो बच्चे बाहर जाते थे पढ़ने के लिए मेडिकल कॉलेज बनने से वे अब यहीं पढ़ेंगे। पैरेंट्स के खर्चे बचेंगे। बबीता सिंह ने कहा कि इस सरकार में बहुत कुछ बदला है। हाईवे की स्थिति अच्छी लेकिन प्रतातगढ़ के अंदर सड़कों की स्थिति खराब है। पूनम आहूजा ने साफ सफाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कहा कि चुनाव आते ही सड़कें बनने लगती हैं। यहां गंदगी की समस्या से लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन


श्रद्धा ने ट्रैफिक जाम की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि यहां सबसे बड़ी समस्या जाम की है। यहां की सड़कें संकीर्ण हैं। अनामिका उपाध्याय ने भी इसी मुद्दे को उठाया। उन्होंने भी कहा कि जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। रुची केसरवानी ने कहा कि मोदी के सात साल और योगी के पांच साल में बहुत काम हुआ है। मोदी और योगी दोनों महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उधर, फिटनेस ट्रेनर अनु ने कहा कि पहले यहां फिटनेस को लेकर लोगों में कोई जागरूकता नहीं थी, ताकि लोग अपनी सुरक्षा खुद से कर सके लेकिन अब इसमें तब्दीली आई है। लोग फिटनेस पर ध्यान देने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 pratapgarh Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, महिलाओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

महिला सुरक्षा को लेकर प्रतापगढ़ की महिलाओं ने एक सुर में कहा कि पहले से स्थिति बेहतर हो गई है। इस क्रम में प्रेम खंडेलवाल ने योगी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी जी के आने के पहले आपराधिक तत्व बहुत सक्रिय थे लेकिन उनके आने के बाद काफी बदलाव हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था ठीक हो गई है। वहीं, उन्होंने कहा कि महंगाई एक बड़ा मुद्दा है। प्रियंका सिंह ने कहा कि इस सरकार में महिलाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। मौजूदा सरकार में छेड़छाड़ की घटनाएं कम हो गई हैं। पहले तो अपनी लड़कियों को भी स्कूल कॉलेज भेजने में दिक्कतें होती थीं लेकिन अब ऐसी कोई दिक्कत नहीं है।

उधर, लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि शासन व्यवस्था ठीक है पर स्थानीय प्रशासन में बहुत कमियां हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए इतने सारे नंबर चलाए गए हैं पर उस पर कितना काम होता है यह सबको पता है। इसके अलावा उन्होंने साफ सफाई की समस्या को भी उजागर किया। वहीं, एक महिला ने कहा कि थाने में अगर कोई समस्या लेकर जाओ तो कोई सुनवाई नहीं होती है। बहुत कहने पर कहा जाता है इसे बुलाकर लाओ उसे बुलाकर लाओ। बहुत कहने के बाद पैसे की डिमांड की जाती है।  

कंचन मौर्या ने कहा कि हमलोग महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं। महिलाओं को सिलाई कढ़ाई की ट्रेनिंग देते हैं। वहीं, अमृता दुबे ने कहा कि ड्रेस डिजाइनिंग, ज्वेलरी डिजाइनिंग, हैंडीक्राफ्ट में खिलौना बनाने को लेकर महिलाओं को प्रशिक्षण देते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में आंवला का वन जिला वन प्रोडक्ट काफी फेमस है। बबीता यादव ने कहा कि शिक्षा के लिहाज के यहां एक लाइब्रेरी होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यहां के सरकारी स्कूल की व्यवस्था खराब है। वहां पर बच्चे स्कूल जाते हैं और खेलकूद कर चले आते हैं क्योकि शिक्षक पढ़ाते नहीं हैं। अनिता पांडे ने कहा कि बहुत सारी समस्याएं हैं, जिनको दूर किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई, ट्रैफिक जाम सहित अन्य मुद्दों को उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed