फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Lakhimpur Kheri Live Debates and Discussions Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : लखीमपुर में किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगी राजनीतिक पार्टियां? पढ़िए सपा, कांग्रेस, आप और भाजपा ने क्या जवाब दिया

Thu, 18 Nov 2021 05:35 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 18 Nov 2021 05:35 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां नेताओं ने अपने चुनावी एजेंडा के बारे में तो बताया। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Lakhimpur Kheri Live Debates and Discussions Coverage News Updates In Hindi
लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : विधानसभा चुनाव पर चर्चा करने के लिए कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में किसान, रोजगार और महंगाई का मुद्दा हावी है। विपक्षी राजनीतिक दलों ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा तो भाजपा ने भी पलटवार किया। 'अमर उजाला' के कार्यक्रम 'सत्ता का संग्राम' में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सभी ने अपने उन एजेंडों के बारे में भी बताया जिसे लेकर वह जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। पढ़िए किस नेता ने क्या कहा?
विज्ञापन

विपक्ष ने क्या कहा? 

सपा के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि 2017 में भाजपा ने कहा था कि सरकार बनने के 100 दिन के अंदर महंगाई कम कर देंगे। आज महंगाई और भी बढ़ती जा रही है। आम नागरिकों की कमर टूट चुकी है। भाजपा ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, आज किसान खून के आंसू रो रहे हैं। युवाओं के लिए दो करोड़ रोजगार का वादा किया था। आज युवा पढ़ाई करने के बाद बेरोजगार घूम रहे हैं।

सपा नेता ने खाद का भी मुद्दा उठाया। कहा कि आज किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। भाजपा नेताओं ने खाद को स्टॉक में रख लिया है। आरोप लगाया कि मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी कर्मचारियों को जबरन बुलाया जाता है। एक-एक हजार रुपए देकर रैली में भीड़ जुटाई जाती है। 



कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि देश की आजादी के बाद से लेकर अब तक जो देश में संस्थानें दिख रही हैं, उसे कांग्रेस ने ही बनवाई है। भाजपा, बसपा, सपा ने यहां कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने महिलाओं को राजनीति में 40% आरक्षण दिया। पूरे देश में सड़कें बनवाई। कई उद्योग, कारखाने लगवाए। आज उन सभी चीजों को भाजपा की सरकार केवल बेचने में जुटी हुई है। 

आम आदमी पार्टी के नेता शिव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस से अब आम जनता परेशान हो चुकी है। हर कोई इनसे छुटकारा चाहता है। अब अरविंद केजरीवाल की तरफ जनता देख रही है। हम आम आदमी की बात सुनेंगे। भाजपा, कांग्रेस, सपा के लोग केवल सत्ता का भोग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश और लखीमपुर खीरी में बिजली, बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था की बड़ी समस्या है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने क्या जवाब दिया? 

UP Assembly Election 2022 Lakhimpur Kheri Live Debates and Discussions Coverage News Updates In Hindi
लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को साथ लेकर काम कर रही है। पूरे जनपद में सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। 
किसान प्रदर्शन और किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के आरोपों पर कहा कि ये सब झूठे किसान हैं। असली किसान खेतों में काम कर रहा है। असली किसान एसी में नहीं रहता है। महंगाई के मुद्दे पर सुनील कुमार ने कहा कि सरकार गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है। सभी को मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है। किसानों को सम्मान निधि दिया जा रहा है। सरकार बनते ही 86 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया। 
 
विज्ञापन

पार्टी के समर्थकों ने क्या कहा? 

  • एक सपा समर्थक ने आरोप लगाया कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी है,  लेकिन लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने उन्हें मार डाला।  
  • एक महिला भाजपा समर्थक ने सपा समर्थक को जवाब दिया। कहा कि वहां किसान नहीं, बल्कि उपद्रवी थे। उपद्रवियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीट-पीटकर मार डाला। 
  • कांग्रेस समर्थक ने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को तोड़कर बांग्लादेश बना दिया। आज एक सर्जिकल स्ट्राइक करके भाजपा वाले अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। 
  • सपा के तारिक अहमद खान ने कहा कि महंगाई ने गरीब आदमी को परेशान कर दिया है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है।  
  • समाजवादी छात्रसभा के एक नेता ने कहा कि 2019 से भाजपा सरकार ने स्कॉलरशिप बंद कर दी। 
  • सपा नेता ने कहा कि अगर रात में 12 बजे भी वोटिंग हो जाए तो लोग सपा को ही वोट डालेंगे। 
  • एक सपा समर्थक ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों के खिलाफ झूठे एससी-एसटी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed