फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Jhansi Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: झांसी के युवाओं ने सरकार को घेरा, बताया क्या हैं उनके चुनावी मुद्दे?

Sat, 25 Dec 2021 01:23 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 25 Dec 2021 01:23 PM IST
सार

चाय पर चर्चा के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' युवाओं के बीच झांसी पहुंचा। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पास आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने शिरकत की। इस दौरान युवाओं ने विकास, रोजगार, शिक्षा, महंगाई और भर्तियों के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Jhansi Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
झांसी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, युवाओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झांसी के युवाओं ने चुनावी मुद्दों पर खुलकर बात की। 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में यहां के युवाओं ने विकास, रोजगार, शिक्षा, महंगाई और भर्तियों के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ युवाओं ने मोदी और योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की तो किसी ने कमियां गिनाई। पढ़िए युवाओं ने और क्या कहा? 

विज्ञापन


आशुतोष तिवारी ने रोजगार, पेपर लीक और भर्तियों का उठाया। आशुतोष ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में रोजगार ठप है। युवाएं निकल रहे हैं लेकिन रोड पर हैं। विकास बिल्कुल नहीं हुआ है। जब मोदी जी झांसी आने वाले थे तब सड़क को बना दिया गया। प्रतीक द्विवेदी ने कहा कि पिछली सरकार के मुकाबले में इस सरकार में विकास हुआ है। सड़कें बनी हैं। यातायात का साधन सुगम हो गया है, कई एक्सप्रेस वे बन गए हैं। महिला सुरक्षा पर प्रतीक ने कहा कि सपा सरकार की तुलना में इस सरकार में माता बहनें सुरक्षित हैं।  
विज्ञापन


महिमा पांडे ने महिला सुरक्षा पर कहा कि कहा कि पांच साल पहले जैसे थे वैसे अब भी हैं। अभी भी शाम छह बजे के बाद बाहर नहीं निकलते हैं। पहले से कुछ नहीं बदला है सब वही है। बेरोजगारी, महंगाई हर सरकार का मुद्दा रहा है और इस सरकार का भी। मगर यहां तो विकास के मुद्दे पर तो बात होती ही नहीं हैं, जातिवादिता की बात होती है। हम पंडित हैं तो भाजपा को वोट देंगे, हम यादव हैं तो सपा को वोट देंगे और हम अगर एसटी, एससी हैं तो बसपा को वोट देंगे। भाजपा केवल हिंदु-मुस्लिम की बात करती है और उसी के साथ खेल रही है। भाजपा धर्म के साथ भी खेलती है क्योंकि उसे पता है कि धर्म हमारी दुखती नस है। भगवान के नाम पर हम झुक जाते हैं और उसी के साथ वो (भाजपा) खेल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 Jhansi Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
झांसी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, युवाओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

अंजली ने शिक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है। शिक्षकों को अलग अलग जगहों को अलग अवग कार्यों में लगा दिया जाता है। बच्चे पढ़ेंगे कैसे? कभी चुनाव में तो कभी पल्स पोलियों ड्यूटी में तो कभी कहीं। धर्म और हिंदु मुस्लिम को लेकर अंजली ने कहा कि हिंदुओं को तो ये भी नहीं पता कि भगवत गीता में क्या लिखा है? मुस्लिमों को तो कम से कम मदरसों में सिखाया जाता है कि उसके कुरान में क्या लिखा है? हमलोगों को तो वो भी नहीं सिखाया जाता है। न हमें संस्कृत आती, न भगवत गीता में क्या लिखा है वो पता है और धर्म की बात की जाती है।

राम किंकर ने कहा कि यहां विकास हुआ है। किसानों के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। चार हजार करोड़ का जो केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट है उससे किसानों को फायदा होगा। किसानों को पहले पानी के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे लेकिन अब इससे राहत मिलेगी। इसके अलावा सरकार शिक्षा पर भी काम कर रही है। सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। 

अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि आपने पूछा कि यहां क्या बदलाव हुआ है? तो मेरा मानना है कि बदलाव हुआ है युवाओं को आतंकवादी कहा जाता है। रोजगार मांगने वालों को जेल भेज दिया जाता है। छात्रों को घसीटते हुए सीएम कार्यालय तक ले जाया जाता है, वहां पर उस पर यूएपीए लगाया जाता है। इस सरकार में पेपर लीक के मुद्दे को उपलब्धि बताया जाता है। कहा जाता है कि दोषियों पर बुलडोजर चालाया जाएगा लेकिन हमें नहीं पता कि आज तक किसी के ऊपर बुलडोजर चला। हां मुझे ये जरूर पता है कि किसानों के ऊपर बुलडोजर जरूर चलाया गया। 

UP Assembly Election 2022 Jhansi Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
झांसी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, युवाओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

हर्ष सिंह ने कहा कि भाजपा वालों से ये पूछा जाए कि जब इनके ही विधायक बलात्कारी हो तो ये कैसे महिलाओं का सम्मान करेंगे? बेरोजगारी पर हर्ष ने कहा कि मैं बीटेक (तीसरे वर्ष) का छात्र हूं, ये बता दें कि कितने बीटेक वाले प्लेस्ड हुए हैं। विकास के मुद्दे पर इस छात्र ने कहा कि चुनाव के पांचवें साल में ही क्यों विकास की गंगा बह जाती है? महंगाई को लेकर हर्ष ने कहा कि अगर महंगाई बढ़ती है तो आय भी दोगुनी किया जाना चाहिए। पुशपरास सिंह ने एक कविता के जरिए कहा कि हम हर चीज सरकार पर छोड़ दे रहे हैं। कुछ खुद भी करना चाहिए। युवाओं को स्वरोजगार की तरफ ध्यान देना चाहिए। अभिषेक सिंह जो बीटेक के छात्र (इलेक्ट्रॉनिक्स) हैं, उन्होंने मुद्रा लोन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि 10 लाख का मेरा प्रोजोक्ट था, जब हम लोन मांगने गए तो उन्होंने कहा कि 50 हजार रुपये ले लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed