फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Hathras Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi

UP Election 2022 : हाथरस में सपा-कांग्रेस और बसपा ने योगी सरकार पर निशाना साधा, भाजपा ने ऐसे दिया जवाब

Mon, 29 Nov 2021 05:29 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 29 Nov 2021 05:29 PM IST
सार

हाथरस में चाय पर चर्चा और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। इस दौरान नेताओं ने अपने चुनावी एजेंडे के बारे में जानकारी दी। बताया कि किन मुद्दों को लेकर वह इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगे? 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Hathras Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
हाथरस में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में खराब सड़कें, स्वच्छता और रोजगार के मुद्दों को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा।  'अमर उजाला' के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में बात करते हुए नेताओं ने अपने चुनावी मुद्दों को लेकर भी जानकारी दी। बताया कि इस बार चुनाव में वह किन मुद्दों को लेकर आम लोगों के बीच वोट मांगने जाएंगे। पढ़िए किसने क्या कहा?
विज्ञापन

विपक्ष ने सरकार पर क्या मुद्दे उठाए? 

UP Assembly Election 2022 Hathras Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
हाथरस में चुनावी चर्चा करते राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
बसपा के डॉ. अभिन्न शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा, किसान, महिलाएं समेत हर वर्ग परेशान है। दलितों पर अत्याचार हो रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बिजली, पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य पदार्थ सबकुछ महंगा हो गया है। गरीब अगर एक महीने का भी बिजली बिल न जमा कर पाए तो उसके घर का कनेक्शन काट दिया जाता है। डॉ. अभिन्न ने कहा कि बसपा कैडर बेस्ड पार्टी है। यूपी में चार बार मायावती मुख्मंत्री बनीं। हाथरस की कोई विधानसभा नहीं बची है, जहां से बीएससी को जीत न मिली हो। सोशल इंजीनियरिंग के जरिए इस बार भी बसपा जीतेगी। 

समाजवादी पार्टी के जैनुद्दीन ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान, मजदूर, व्यापारी की पार्टी है। ये सभी लोग सपा के साथ हैं। भाजपा के पास कोई विजन नहीं है। ये लोग झूठे दावे करते हैं। बसपा सरकार ने भी कुछ खास काम नहीं किया है। इसलिए इस  बार सपा की ही सरकार प्रदेश में बनेगी। जैनुद्दी ने कहा कि भाजपा सरकार बलात्कारियों का समर्थन करती है। कुलदीप सिंह सेंगर और चिन्मयानंद जैसे लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया जाता है। 

कांग्रेस सत्य प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और बलात्कार के मामले काफी बढ़ गए हैं। योगी जी कहते हैं कि सारे गुंडे-बदमाश जेल पहुंच गए हैं। अगर वो जेल में हैं तो ये अपराध कौन कर रहा है? 

आम आदमी पार्टी राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अन्य पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो आम लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए व्यवस्था कराएंगे। दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ेंगे। राणा ने आरोप लगाया कि अन्य सभी राजनीतिक दलों ने कोई वादे पूरे नहीं किए। 

भीम आर्मी के बंटी ने कहा कि हम युवाओं को रोजगार दिलाने, दलितों के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए काम करेंगे। बंटी ने बसपा को दलित का हितैषी होने का दिखावा करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों ने क्या कहा? 

UP Assembly Election 2022 Hathras Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
हाथरस में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जुटे राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला
  • बसपा के अंकित सोनी ने भीम आर्मी के बंटी को जवाब दिया। कहा कि स्वार्थ को देखते हुए आप जैसे नेता बीएसपी छोड़कर जाते हैं। बसपा ने दलितों को अलग पहचान दिलाई है।  
  • व्यापार मंडल के योगेश ने कहा कि हाथरस वो शहर है, जो कभी कानपुर से ज्यादा टैक्स देता था। लेकिन पिछले 70 साल से अनदेखी हुई और यहां का उद्योग धंधा चौपट हो गया। अब इसमें बदलाव आ रहा है। भाजपा सरकार की नीतियां काफी अच्छी हैं। 

भाजपा ने क्या जवाब दिया?
भाजपा से जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने कहा कि हमारी सरकार में लॉ एंड ऑर्डर काफी बेहतर हुआ। दाल मीलों को यहां से फिर से लाया जा रहा है। आलू प्रोसेसिंग यूनिट का काम शुरू हो गया है। सुरक्षा और विकास कार्य दोनों को लेकर भाजपा की सरकार ने बहुत काम किया है। यहां लंबे समय से पुल की मांग थी। इसे भाजपा सरकार में बनवाया गया। 

महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल पर उपाध्याय ने कहा, 'देखो... कौन आज महिला सुरक्षा की बात कर रहा है। जिसने कभी गेस्ट हाउस कांड किया था और मायावती जी के साथ अभद्रता की थी।'
बिजली व्यवस्था को लेकर भी उपाध्याय ने सपा-बसपा को कटघरे में खड़ा किया। कहा, पहले गांवों में केवल तीन घंटे दिन और तीन घंटे रात में बिजली आती थी। अब 18 से 20 घंटे लगातार बिजली आती है। 

साफ-सफाई और खराब सड़कों के सवाल पर नगर पालिका के चेयरमैन और भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कहा कि जल निगम की ओर से पानी के लिए पाइप लाइन पड़ रही है। इसके चलते कुछ जगहों पर खुदाई हुई है। जल्द ही सड़कें सही हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed