फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Etah Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : एटा में चाय पर चुनावी चर्चा, व्यापारी ने समझाया महंगाई का गणित, कहा- अगर सिलेंडर 1800 रुपए का हो जाए तो...

Thu, 25 Nov 2021 10:34 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 25 Nov 2021 10:34 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज एटा पहुंचा। यहां चाय पर चर्चा में लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Etah Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
एटा में चाय पर चुनावी चर्चा में जुटे आम लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में चाय पर चर्चा में बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान नेता, महिलाएं और आम लोग शामिल हुए। सभी ने खुलकर एटा में हुए कामकाज और कमियों को लेकर बात की। कई लोगों ने सरकार के कार्यों को सराहा। कहा कि योगी सरकार में बहुत तेजी से विकास कार्य हुए हैं। पहले के मुकाबले सड़कें, बिजली व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था में सुधार आई है। वहीं, कुछ लोगों ने महंगाई, भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। पढ़िए किसने क्या कहा?
विज्ञापन

क्या कहा लोगों ने ?

UP Assembly Election 2022 Etah Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
एटा में चाय पर चुनावी चर्चा में जुटे किसान संगठन के नेता और व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
व्यवसायी दीपक ने कहा कि एटा में योगी सरकार ने मेडिकल कॉलेज बनवाया है। यहां सड़कें और हाईवे बने हैं। व्यापारियों और आम लोगों को सुरक्षा मिली है। जीएसटी के मुद्दे पर भी दीपक ने योगी और मोदी सरकार को क्लीनचिट दी। कहा कि अगर देश का विकास चाहिए तो टैक्स भरना ही पड़ेगा। जीएसटी से आम व्यापारी खुश है और देश-प्रदेश के विकास के लिए ईमानदारी से टैक्स दे रहा है। 



व्यापारी मनोज ने भी योगी सरकार की तारीफ की। कहा, एटा में मेडिकल कॉलेज बना है। बिजली व्यवस्था काफी सुधरी है। सड़कें बहुत अच्छी हुई हैं। मनोज ने महंगाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाने वाले लोगों को जवाब दिया। कहा ऐसे लोगों को समझना होगा कि सरकार के पास पैसे नहीं होते। आम लोग ही टैक्स देते हैं, तब जाकर सरकार काम करती है।

व्यवसायी अशोक जैन ने कहा कि योगी जी ने बहुत कुछ विकास किया है। आम लोग पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हैं। गुंडागर्दी खत्म हो गई है। अशोक ने भी महंगाई को लेकर अपनी बात रखी। कहा कि देश की भलाई के लिए अगर सिलेंडर 1800 रुपये का हो जाए, तो भी वोट योगी को ही देंगे।

रविंद्र कुमार जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने बहुत काम किया है। सड़कें बनवाई है। हर गांव में संपर्क मार्ग बन रहे हैं। आगे भी सरकार को मौका मिला तो अच्छा काम होगा। बृजेश कुमार ने कहा कि भाजपा से ही विश्वास है। ये जो लोग विरोध कर रहे हैं वही लोग लाइन में लगकर मुफ्त में राशन लेते हैं। भाजपा सरकार में ही सबको मुफ्त राशन मिल रहा है। पूरे प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म हो गई है। सपा के नेताओं से सवाल भी पूछा। कहा ये लोग बताएं कि एक लाख महीने की सैलरी पाने वाले मुख्यमंत्री के पास 300 करोड़ का होटल कैसे हो गया? 

डीके राजपूत ने कहा कि अभी मेडिकल कॉलेज सही से नहीं चल रहा है। अस्पताल में मरीजों को दाल के नाम पर पानी दिया जा रहा है। बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है। दवाई के नाम पर पैरासिटामॉल तक नहीं है। एटा में सड़कों पर गड्डे हैं। हर चीज में भ्रष्टाचार है। अतुल मिश्रा ने खराब सड़कों के सवाल पर जवाब दिया। कहा कि एटा में सीवर लाइन पड़ रही है। इसके चलते आम लोगों को थोड़ी दिक्कत हो रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने क्या कहा?

UP Assembly Election 2022 Etah Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
एटा में चुनावी चर्चा को जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
किसान संगठन से जुड़े रघुवीर सिंह ने कहा कि एटा में कोई विकास नहीं हो रहा है। यहां सड़कें टूटी हुई हैं। किसान काफी पिछड़ा है। मजदूर वर्ग की संख्या ज्यादा है। पूरे जिले में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है। 

रवि चौधरी ने कहा कि शहरी इलाकों में बिजली व्यवस्था तो ठीक है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में काफी समस्या है। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है। किसान यूनियन के अखिल संघर्षी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अलग से नहीं बना है। जिला अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज में बदल दिया गया है। बहुत जल्द इसे प्राइवेट कर दिया जाएगा। महंगाई बहुत ज्यादा हो गई है। दावा किया कि अब 250 रुपये वाला सिलेंडर 2500 का मिलने लगा है। किसान परेशान हैं। उन्हें डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। यूरिया खाद का भी संकट है। फसल का सही समर्थन मूल्य नहीं मिलता। बिक्री केंद्रों की व्यवस्था बेहद खराब है। 
विज्ञापन

महिलाओं ने क्या कहा? 

UP Assembly Election 2022 Etah Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
एटा में चुनावी चर्चा करते हुए महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी की राजकुमारी यादव ने कहा कि एटा में लड़कियों के साथ छेड़खानी होती है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। सिलेंडर, तेल, पेट्रोल-डीजल सब महंगा हो गया है। पहले जो सामान दो रुपये में मिलता था, आज उसके लिए 100 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। बेरोजगारी बढ़ गई है। 

स्वयं सहायता समूह चलाने वाली राधा रानी बताती हैं कि वह महिलाओं के समूह के साथ मिलकर नमकीन और अन्य छोटी सी छोटी चीजें बनाती हैं। कुटीर उद्योग को चलाने के लिए सरकार से मदद मिलती है। 

अशोक नगर की प्रीती ने कहा कि पीएमकेवीवाई सेंटर के लिए दो साल पहले अप्लाई किया है। बहुत लोगों को ये सुविधा मिली है। लेकिन अभी तक मेरा प्रपोजल पास नहीं हुआ है। भाजपा ने हर विभाग में बहुत काम किया है। एक महिला ने बताया कि वह समूह चला रहीं हैं। इसके लिए सरकार से लोन मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed