फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 banda Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi 

UP Election 2022: बांदा में जोरदार हंगामा, इन मुद्दों पर भिड़ीं राजनीतिक पार्टियां, पढ़िए किसने क्या कहा?

Thu, 23 Dec 2021 05:56 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 23 Dec 2021 05:56 PM IST
सार

चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 banda Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi 
बांदा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बांदा का चुनावी माहौल गर्म है। गुरुवार को यहां विपक्षी राजनीतिक दलों ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं भाजपा ने भी तगड़ा पलटवार किया। चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, एआईएमआईएम और सीपीएम के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सभी ने अपने उन एजेंडों के बारे में भी बताया, जिसे लेकर वह जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। पढ़िए किस नेता ने क्या कहा?

विज्ञापन


क्या बोले भाजपा के नेता?
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा नेता संतोष गुप्ता ने कहा कि फिर से मोदी और योगी की सरकार बनेगी। हमारी पूरी तैयारी है और जनता भी तैयार है। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। बांदा में पिछले 70 वर्षों में जो काम नहीं हुआ वो अब पहली बार हुआ। सारे रिंग रोड बन गए। पहली बार यहां घर घर जल योजना पूरी हो गई। हमारी सरकार ने किसानों, मजदूरों, व्यापारियों सहित सबके लिए काम किया। रक्षा और सुरक्षा जो कभी नहीं हुई है, वो इस सरकार में हुई। मोदी और योगी सरकार में महिलाओं और बहनों की रक्षा की गई है। जनता मन बना चुकी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के नेता ने दिया जवाब
सपा नेता मुशीर अहमद ने कहा कि भाजपा ने सबका विकास सबका विनाश किया है। खासतौर पर बांदा में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। गरीब, पिछड़े वर्ग के लोगों के पास पैसे नहीं हैं। वे लोग प्राइमरी, जूनियर, हाई स्कूल पढ़के राजस्थान गुजरात जाकर चार पैसे कमाते हैं और घर पर भेजते हैं। उसी से परिवार की रोजी रोटी चलती है। अगर बांदा का विकास किसी ने किया तो वो अखिलेश जी ने किया है। सपा सरकार ने यहां कृषि विश्वविद्यालय बनवाया। उन्होंने कहा कि भले ही इस विश्वविद्यालय की नींव बसपा ने रथी थी लेकिन उसे अंजाम तक अखिलेश जी ने पहुंचाया।

UP Assembly Election 2022 banda Live Debates And Discussions Coverage News Updates In Hindi 
बांदा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, नेताओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

रोजगार के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ता ने मुशीर अहमद से पूछा कि क्या सपा सरकार में उन्होंने सभी युवाओं में रोजगार दे दिया था? सभी को सरकारी नौकरी दी थी? हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ सभी को रोजगार दे रही है। युवाओं को उद्यम के लिए लोन दे रही है। नए रोजगार उपलब्ध करा रही है। बांदा में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत बेरोजगार लोगों को प्रशिक्षित किया गया। सपा ने लोगों को केवल बरगलाने का काम किया है। इस दौरान सपा के एक कार्यकर्ता ने भाजपा नेता संतोष गुप्ता पर व्यक्तिगत आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये खुद अवैध जमीन कब्जा करके रह रहे हैं। इस पर भाजपा नेता ने कहा कि ये हम पर व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं। ये सही नहीं है। इनके पास कुछ बोलने के लिए है ही नहीं। 

कांग्रेस ने कहा कि योगी सरकार ने जो 2017 में घोषणाएं की थीं, आज उन घोषणाओं से जनता को भटका रही है। आज न प्रदेश की बेटियां सुरक्षित हैं और न ही गौमाता। हाथरस कांड गवाह है। सपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि इस सरकार में कोरोना काल में लोगों को मरते छोड़ दिया। ये लोग गाय को अपनी माता मानते हैं। बुंदेलखंड में गौशाला की हालत देखिए। यहां जिंदा गायों को दफन कर दिया गया है। 

वहीं, एआईएमआईएम के नेता वाजिद अली ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी जी की लीडरशीप में पार्टी खड़ी हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली जी ने 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। इस पर सपा ने कहा कि ओवैसी की पार्टी भाजपा की बी टीम है। वहीं, सपा की एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि योगी सरकार ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। कोरोना काल में ऑक्सीजन के बिना मेरे पति मर गए। इस पर भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि सपा सरकार ने क्यों नहीं ऑक्सीजन के प्लांट लगाए थे। हमारी सरकार तीन-तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed