{"_id":"61a5f5e1f5477e26a35e64d6","slug":"up-assembly-election-2022-aligarh-live-debate-and-discussion-coverage-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : अलीगढ़ में सपा-बसपा और कांग्रेस ने योगी-मोदी पर उठाए सवाल, भाजपा नेता ने ऐसे दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : अलीगढ़ में सपा-बसपा और कांग्रेस ने योगी-मोदी पर उठाए सवाल, भाजपा नेता ने ऐसे दिया जवाब
Tue, 30 Nov 2021 03:28 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 30 Nov 2021 03:28 PM IST
सार
चाय पर चर्चा और महिलाओं से बात करने के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अलीगढ़ के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां नेताओं ने एक-दूसरे दलों पर कई तरह के आरोप लगाए।
विज्ञापन
अलीगढ़ में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए जुटे राजनीतिक दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में किन मुद्दों को लेकर राजनीतिक दलों के नेता वोटर्स के बीच जाएंगे? किसकी सरकार में कितना काम हुआ? आगे के लिए क्या योजना है? ऐसे ही तमाम सवालों के साथ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां विपक्षी दलों ने योगी और मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया तो वहीं भाजपा नेताओं ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया। पढ़िए किसने क्या कहा?
विज्ञापन
विपक्ष ने क्या आरोप लगाए?
अलीगढ़ में चुनावी मुद्दे बताते हुए राजनीतिक दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के नेता अज्जू इशाक ने कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं। क्या भाजपा के नेता एक एक्सप्रेस-वे बता सकते हैं जो इन्होंने बनवाया हो? ये लोग महिला सुरक्षा बात करते हैं, लेकिन आज के समय महिलाएं काफी असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार ने 1090 और डायल-100 का केवल नाम बदलने का काम किया।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जनता से झूठ बोला। चीन का नक्शा चोरी करके यहां दिखा दिया। चीन ने सार्वजनिक तौर पर इसके बारे में भारतवर्ष को अपमानित किया। भाजपा सरकार में झूठ का बाजार गर्म है। अब 2022 में वापस अखिलेश की सरकार आएगी। आम लोगों को अखिलेश यादव से काफी उम्मीदें हैं।
रालोद के नीरज शर्मा ने किसानों और युवाओं का मुद्दा उठाया। कहा कि अगर वास्तव में पीएम मोदी को किसानों की फिक्र होती तो वो ये बिल लाते ही नहीं। शर्मा ने नई शिक्षा नीति पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि मोदी सरकार युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती है। इसलिए कक्षा छठवीं से ही वह बच्चों को दोने और थैले बनाने की सीख दे रहे हैं। भाजपा सरकार ने किसानों और युवाओं के साथ धोखा किया है।
अलीगढ़ में बसपा का ही मेयर है। ऐसे में गंदगी और नालियों की खराब हालत पर उठे सवाल का जवाब बसपा के जोनल प्रभारी मुनीश अहमद गाजी ने दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि गंदगी है, लेकिन इसकी सफाई को लेकर मेयर तेजी से काम कर रहे हैं। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में स्वच्छता के मामले में अलीगढ़ तीसरे नंबर पर आया है। गाजी ने आरोप लगाया कि मेयर तो अपना काम कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के विधायक और नेता काम नहीं करने देते हैं। यहां भाजपा के सात विधायक और सांसद हैं। लेकिन ये लोग हमेशा काम में रूकावट डालते हैं।
कांग्रेस के मनोज सक्सेना, रूपेश पाठक और सलाउद्दीन ने कहा कि प्रदेश में यहां लॉ एंड ऑर्डर की हालत बहुत खराब है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बेरोजगारी, महंगाई से हर कोई परेशान है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, टमाटर व अन्य खाद्य पदार्थों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। परीक्षाओं में धांधली होती है। पर्चे लीक हो रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में जो संस्थानें बनी थी, अब उसे भाजपा सरकार बेचने में जुटी हुई है। सबकुछ बेच डाला है। मुद्दों पर जब बात शुरू होती है तो ये लोग राम मंदिर, धारा-370, राष्ट्रवाद का विषय बीच में लेते आते हैं। इनके पास कोई काम गिनाने के लिए नहीं है।
आम आदमी पार्टी के जिला संगठन मंत्री नीरज छोकर ने कहा कि भाजपा सरकार में हर कोई परेशान है। आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल के साथ उत्तर प्रदेश में आ रही है। विकास कार्य होंगे। बिजली मुफ्त दी जाएगी। किसानों के लिए सिंचाई के पानी की व्यवस्था होगी। शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।

भाजपा ने क्या जवाब दिया?
अलीगढ़ में चुनावी मुद्दों पर बात करते हुए राजनीतिक दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के क्षेत्रीय सह-संयोजक प्रो. पुष्पेंद्र पचौरी ने कहा कि अलीगढ़ में पहले केवल एक विश्वविद्यालय था। अब यहां राजा महेंद्र प्रताप के नाम से विश्वविद्यालय बन रहा है। अलीगढ़ को डिफेंस कॉरिडोर, एयरपोर्ट मिला। अब मेडिकल कॉलेज मिलने वाला है। सरकार निरंतर विकास का काम कर रही है।
गंदगी को लेकर भाजपा ने बसपा पर सवाल उठाए। कहा कि बसपा का मेयर है और नगर को साफ करना मेयर का काम है। मेयर कोई काम नहीं करते हैं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि अलीगढ़ में बहुत से विकास कार्य हुए हैं। सपा-बसपा सरकार में हुए कामों को ध्यान में रखते हुए तुलना करिए। आज गुंडागर्दी नहीं हो रही है। सड़क पर बहन-बेटियों को नहीं छेड़ा जा रहा है। यहां उद्योगपति और व्यापारी खुलकर काम कर रहे हैं। सपा की सरकार में टोटल गुंडागर्दी थी। सड़कों पर गड्डे नहीं, गड्डों पर सड़क थे। बहन-बेटियां छेड़ी जाती थीं। बिजली दो से चार घंटे आती थी।
लोगों ने और क्या कहा?

- सपा के समर्थक बादशाह खान ने कहा कि भाजपा से लोगों ने उम्मीद की थी। मोदी और योगी पर लोगों ने भरोसा किया था। इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है।
- सपा के नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार में नौ यूनिवर्सिटी बनी। अलीगढ़ में बिजली यूनिट लगी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बनवाया गया। लेकिन भाजपा ने कुछ नहीं किया। ये लोग केवल नाम बदलते रहे।
- भाजपा के एक समर्थक ने सपा के सवाल का जवाब दिया। कहा- अखिलेश यादव अगर इतना ही शिक्षा प्रेमी थे तो अलीगढ़ में उन्होंने यूनिवर्सिटी क्यों नहीं बनवा दी? किसानों को सम्मान राशि क्यों नहीं दी?
- युवा मोर्चा के प्रतीक ने कहा कि योगी सरकार ने पांच एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित किए हैं। अभी हाल ही में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हुआ है।