फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: Approval for expansion of Baghpat Mill after 66 years, 40 thousand farmers will benefit

UP: बागपत मिल के विस्तारीकरण को 66 साल बाद मंजूरी, 40 हजार किसानों को फायदा होगा,  इतने अरब रुपये लगेंगे

Mon, 23 Mar 2026 11:10 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 23 Mar 2026 11:10 PM IST
सार

Baghpat News: मिल के विस्तारीकरण के लिए कैबिनेट से तीन अरब 72 करोड़ 49 लाख रुपये का प्रस्ताव मंजूर हुआ है। इसमें प्रदेश सरकार 50 फीसदी का भुगतान करेगी। फिलहाल मिल की क्षमता 22 हजार है। 

विज्ञापन
UP: Approval for expansion of Baghpat Mill after 66 years, 40 thousand farmers will benefit
बागपत मिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत शुगर मिल के विस्तारीकरण के लिए 66 साल बाद कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। सोमवार को तीन अरब 72 करोड़ 49 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया। इसमें 50 फीसदी प्रदेश सरकार देगी तो 50 फीसदी का बैंक से लोन लेना होगा। इसके बाद मिल की पेराई क्षमता 25 हजार क्विंटल प्रतिदिन से बढ़कर 50 हजार क्विंटल हो जाएगी, जिससे 40 हजार किसानों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

 

बागपत कोऑपरेटिव शुगर मिल का निर्माण वर्ष 1960 में कराया गया था। मिल की पेराई क्षमता 25 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। मिल में 22 हजार किसानों के गन्ने की पेराई की जाती है। मिल काफी पुरानी होने के कारण क्षेत्र के कुछ केंद्रों को रमाला शुगर मिल को आवंटित करना पड़ता है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान काफी समय से मिल के विस्तारीकरण कराने की मांग कर रहे थे। इसके लिए रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान व भाजपा विधायक योगेश धामा ने कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की थी और गन्ना मंत्री भी इस सत्र में यहां आकर जल्द मिल के विस्तारीकरण की घोषणा करके गए थे। 
 
विज्ञापन

अब सोमवार को कैबिनेट में मिल के विस्तारीकरण को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए तीन अरब 72 करोड़ 49 लाख रुपये का बजट मंजूर हो गया है। विस्तारीकरण का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे मिल की पेराई क्षमता बढ़ जाएगी और मिल के केंद्रों को दूसरे मिल को आवंटित नहीं करना पड़ेगा।

ये भी देखें...
Baghpat: भैंसा बेचने के शक में किसान की पीटकर हत्या, गुप्तांग पर भी मारी लात; खेत में घूमता मिल गया भैंसा

 

50 हजार क्विंटल प्रतिदिन हो जाएगी मिल की पेराई क्षमता
मिल की एक दिन की पेराई क्षमता 25 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। मिल का विस्तार होने पर पेराई क्षमता 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन हो जाएगी। मिल से जुड़े किसानों की संख्या अभी 22 हजार है और इसकी क्षमता दोगुनी होने पर क्षेत्र के सभी 40 हजार किसान इससे जोड़ दिए जाएंगे। इससे किसानों को काफी लाभ होगा।


 

ये बोले सांसद
बागपत चीनी मिल के विस्तारीकरण करने के लिए कई बार मुख्यमंत्री व गन्ना मंत्री से वार्ता की गई थी और उनको पत्र दिया गया था। कुछ महीने पहले बागपत मिल में पहुंचे गन्ना मंत्री ने भी विस्तारीकरण करने का आश्वासन दिया था। मिल का विस्तारीकरण होना क्षेत्र के किसानों के लिए काफी अच्छा है। इसका किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। 
- योगेश धामा, विधायक भाजपा
 

- क्षेत्र के किसानों के लिए मिल का विस्तारीकरण होना जरूरी था, क्योंकि मिल काफी पुरानी होने के कारण किसानों को सत्र के आखिर में गन्ना अन्य जगह डालने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। क्षेत्र के किसान भी काफी दिनों से मांग करते आ रहे थे। इसके लिए मुख्यमंत्री से कई बार बातचीत की और उनसे विस्तारीकरण जल्द कराने का आग्रह किया गया। अब मिल का विस्तारीकरण होने से किसानों की समस्या का निस्तारण होगा और मिल में पेराई के दौरान परेशानी भी नहीं होगी। 
- डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद रालोद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed