{"_id":"6ba7f288-b0f0-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"up-agra-jain-muni-on-indecency-jain-samaj-flared","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में जैन मुनि से अभद्रता, भड़का जैन समाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में जैन मुनि से अभद्रता, भड़का जैन समाज
एत्मादपुर/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2013 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के आगरा जनपद में दिगंबर जैन मुनि निर्भय सागर जी महाराज से समुदाय विशेष के लोगों ने अभद्रता कर दी। जानकारी पर विरोध करने पहुंचे जैन समाज के लोगों को पीटा।
विज्ञापन
इससे जैन समाज के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में मुनि के अनुयायियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर हंगामा किया। रोडवेज बसों में तोड़-फोड़ की और एक बस में आग लगा दी।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर डीआईजी, एसएसपी, एसडीएम और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। देर रात पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दिगंबर जैन मुनि 108 उपाध्याय निर्भय सागर जी महाराज सोमवार शाम बरहन से एत्मादपुर के जैनगंज मोहल्ले स्थित जैन मंदिर पर आ रहे थे।
उसी दौरान मोहल्ला शत्रुआन में समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने उनसे अभद्रता कर दी। जानकारी पर जैन समाज के अध्यक्ष अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो समुदाय विशेष के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।
इससे जैन समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने आगरा-फीरोजाबाद हाईवे जाम कर दिया। रोडवेज बसों में तोड़-फोड़ की।
इससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। गुस्साए लोगों ने एक रोडवेज बस में आग लगा दी। बवाल बढ़ता देख डीआईजी, एसएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को वहां से हटा दिया।
इसके बाद गुस्साए लोग एत्मादपुर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा किया। बाद में अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
इनमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।