फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP: After killing the girl commotion in Feerojabad

11 साल की मासूम का दुष्कर्म के बाद कत्ल, फीरोजाबाद में बवाल

Fri, 24 May 2013 08:32 AM IST
फीरोजाबाद/ब्यूरो
फीरोजाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2013 08:32 AM IST
विज्ञापन
UP: After killing the girl commotion in Feerojabad
11 वर्षीय बालिका की हत्या के बाद उसका शव बोरी में बंद कर फेंक दिया। बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद फीरोजाबाद में बवाल हो गया।
विज्ञापन


तीन बार हाईवे जाम किया गया और वाहनों में तोड़ फोड़ की गई। बाजार बंद कराने को लेकर हुई झड़पों से शहर में तनाव फैल गया। शाम को शव ट्रैक पर रख गोमती एक्सप्रेस रोक ली। ट्रेन पर पथराव किया।
विज्ञापन


दो बाइक में आग लगा दी, ट्रेन के इंजन में आग लगाने का प्रयास किया गया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने हवाई फायरिंग की। करीब तीन घंटे से रेलवे ट्रैक जाम है।

इटावा-कानपुर-टूंडला रेल मार्ग पर सभी ट्रेनें जहां की तहां रुकी हुई हैं। पुलिस और लोगों के बीच रह-रह कर टकराव हो रहा है।  

थाना दक्षिण क्षेत्र  निवासी 11 वर्षीय बालिका बुधवार की शाम करीब छह बजे मोहल्ले में दूध लेने गई थी। वह घर नहीं लौटी, परिवारीजनों ने रातभर उसे खोजा और थाने में भी गए लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह उसका शव बड़ी छपैटी में एक दुकान के बाहर बोरी में बंद मिला। शव देख लोग भड़क गए, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

डीएम संध्या तिवारी, एसपी डा. राकेश सिंह, डीआईजी विजय सिंह मीना जिला अस्पताल पहुंच गए और बालिका के परिवारीजनों से बात की। किशोरी के दाहिने कान के पास चोट तथा गले पर निशान थे।

इसी बीच भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बाजार बंद कराने लगे। छोटा चौराहा और गंज चौराहे पर फल दुकानदारों से उनकी झड़प और मारपीट हो गई, जिससे बाजार में तनाव की स्थिति बन गई।

इसी बीच लोग फिर हाईवे पर आ गए और वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने हाईवे से लोगों को बल प्रयोग कर खदेड़ा, कई को हिरासत में ले लिया।

पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे बालिका का शव उसके घर पहुंचा तो लोग फिर भड़क गए। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ लोग चंद्रवार गेट पर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए।

शव को ट्रैक पर रखकर गोमती एक्सप्रेस रोक ली, ट्रेन पर पथराव किया। पुलिस ने ट्रैक खाली कराने को बल प्रयोग किया तो लोगों ने पथराव कर दिया।

पुलिस ने हवाई फायरिंग करते हुए एक बार लोगों को खदेड़ दिया, शव को कब्जे में लेकर जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ाया, लोग फिर ट्रैक पर आ गए।

इसी बीच दो बाइक में आग लगा दी गई। गोमती एक्सप्रेस के इंजन में भी आग लगाने का प्रयास किया गया। करीब तीन घंटे से रेलवे ट्रैक जाम है। पुलिस और लोगों के बीच रह रह कर टकराव हो रहा है।


घटना के संबंध में एसपी डा. राकेश सिंह का कहना है कि दुष्कर्म की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के खुलासे के लिए पांच टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed