{"_id":"2cc912aa-d9ee-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"up-41-500-policemen-began-the-process-of-recruiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 41,500 पुलिसकर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 41,500 पुलिसकर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2013 02:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस विभाग में प्रस्तावित सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत पहले 41,500 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस विभाग में 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए सहमति बनी थी।
इनमें 35 हजार पद नागरिक पुलिस के आरक्षी के हैं जबकि चार हजार पद पीएसी के जवानों और ढाई हजार पद अग्निशमन कर्मियों के हैं।
अगले सप्ताह भी भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाना है। इस बार 9,500 पदों के लिए विज्ञापन जारी होगा।
इनमें दारोगा, प्लाटून कमांडर व सेकेंड फायर आफिसर के पदों को भरा जाना है।
