फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   yuva

रैंप पर फैशन का जलवा

Wed, 26 Jan 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
yuva
रैंप वॉक करतीं मॉडल्स। संवादद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मिस्टर, मिस एंड किड्स मॉडल ऑफ यूपी, सर्वोत्तम गायक व नृत्य कांटेस्ट में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अवार्ड के लिए मजबूत दावेदारी पेश की। हास्य कलाकार राजीव निगम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दृष्टि यादव के नृत्य से हुई। दिव्यांग कलाकार रवि शर्मा ने राष्ट्रभक्ति से पूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर आंखें नम कर दीं। मुंबई से आए हास्य कलाकार राजीव निगम ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को बेबाक अंदाज में पेश किया। लाफ्टर चैलेंज के विजेता अभय शर्मा ने राजनेताओं की आवाजों और संस्कृत में हास्य गीत सुनाकर सबको लोट पोट किया। सीनियर और किड्स मॉडल्स ने रैंप पर प्रदर्शन किया। कानपुर से आईं कथक गुरु कनक शर्मा ने नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान अजय शुक्ला, वैभव शुक्ला, अयाज फारुकी, अरुण गोस्वामी, अंबुज सिंह, कनक शर्मा, डॉ. मनीष सेंगर, सलमान, लक्ष्य निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed