फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth will get training for self-employment

स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Wed, 03 Aug 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth will get training for self-employment
उन्नाव। उद्योग निदेशालय द्वारा संचालित स्पेशल कंपोनेंट योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग करुणा राय ने बताया कि युवाओं को सक्षम बनाने के उद्देश्य से कुशलता बढ़ाने के लिए चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। एससी/एसटी वर्ग के प्रशिक्षण में न्यूनतम 33 प्रतिशत महिला व चार प्रतिशत दिव्यांग प्रशिक्षुओं को शामिल किया जाएगा। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। अन्य पिछड़ा वर्ग में न्यूनतम 30 प्रतिशत महिला व चार प्रतिशत दिव्यांग प्रशिक्षु शामिल होंगे। उपायुक्त ने बताया कि टेलरिंग व इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए एससी/एसटी वर्ग को हाईस्कूल और अन्य पिछड़ा वर्ग में आठवीं पास होना अनिवार्य है। प्रशिक्षार्थियों का चयन गठित समिति द्वारा अगस्त के अंतिम सप्ताह में साक्षात्कार लेने के बाद किया जाएगा। बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed