{"_id":"5e517e808ebc3ef3f804e8bc","slug":"youth-raped-teenager-unnao-news-knp546329116","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बीघापुर(उन्नाव)। थाना क्षेत्र एक गांव में घात लगाकर बैठे युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी की मां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की शाम को शौच के लिए गई थी। वापस लौटते समय नहर के पास पहले से ही घात लगाए बैठे पड़ोसी युवक महेंद्र उसे सरसों के खेत में घसीट ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी चाची को दी। शनिवार को किशोरी की मां ने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
युवक पर शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए युवती ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। युवती ने आरोप लगाया कि सिकंदरपुर कर्ण लंबे निवासी एक युवक अरसे से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप लगाया कि युवक की जोधपुर में रेलवे में नौकरी लग गई तो वह छुट्टी से लौटकर शादी की बात करने को लेकर टालमटोल करता रहा। एक फरवरी को युवती ने बड़ी बहन व मां के साथ युवक के घर पहुंचकर उसके पिता से बात की तो उन्होंने 15 दिन बाद बात करने को कहा। तय समय के बाद फिर जब सब लोग मिलने पहुंचे तो युवक के घरवालों ने गालीगलौज करते हुए भगा दिया। शनिवार को युवती ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।