फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth killed in accidents, five injured

हादसों में युवक की मौत, पांच घायल

Fri, 05 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 05 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in accidents, five injured

उन्नाव/हसनगंज। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सदर कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला आदर्श नगर में रहने वाले सुशील की बारात गुरुवार को गदनखेड़ा गई थी। रात को अगवानी हो रही थी। अगवानी में वसीक अहमद (39) निवासी कहारों का अड्डा का बैंड लगा हुआ था। साथ में शेखपुर नहर निवासी मोहसिम (20) गाना गाने गया था। तभी लखनऊ की ओर से आ रही 102 एंबुलेंस ने ठेलिया में टक्कर मार दी। इससे वसीक अहमद व मोहसिम के साथ अगवानी में नाच रहे अनिल (20) के अलावा रोमी व दिनेश निवासी आदर्श नगर घायल घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस चालक हनुमान निवासी बस्ती को पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। हनुमान ने बताया कि वह लखनऊ बाईपास पर मरीज छोड़कर वापस जिला अस्पताल जा रहा था।



हसनगंज संवाददाता के अनुसार, आसीवन थानाक्षेत्र के डी ब्लॉक में रहने वाले धरमपाल (24) लखनऊ की ओर से वापस आसीवन जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर नैपारा गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। घटना में धरमपाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर एसओ आरपी सिंह दलबल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृतक की जेब से मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed