{"_id":"653d55e98aa5c704010c83d4","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-unnao-news-c-221-1-sknp1054-5095-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
परियर। मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कानपुर जिले के पेशवानगर निवासी गोपी गौतम (24) 23 अक्तूबर को बाइक से सफीपुर तहसील के गांव मिर्जापुर स्थित ससुराल जा रहे थे। परियर-चकलवंशी मार्ग पर एक निजी अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में परिजन उनका इलाज करा रहे थे।
शुक्रवार रात हालत बिगड़ने पर परिजन कानपुर हैलट ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक राजमिस्त्री था। वह चार भाईयों में छोटा था। पांच महीने पहले ही उसका विवाह हुआ था। पति की मौत से पत्नी सुनीता, ससुराम आसरे, मां फूलमती सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल श्यामनारायन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।