फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   youth committed suicide in unnao up

उन्नाव: किराना दुकानदार ने पीटा, आहत युवक ने फांसी लगाई, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 May 2021 09:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 May 2021 09:16 AM IST
सार

उन्नाव जिले में मारपीट के विवाद के बाद युवक की आत्महत्या की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
youth committed suicide in unnao up
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को गांव के ही किराना दुकानदार ने पीट दिया, जिससे आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किराना दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मसवासी निवासी राजकुमार का पुत्र श्यामजी उर्फ शोभानाथ (21) पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। रविवार की शाम श्याम जी का बड़ा भाई विष्णु गांव के सूरज की दुकान पर पान मसाला खरीदने गया था। रात होने की बात कह सूरज ने पान मसाला देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस पर विष्णु व सूरज के बीच कहासुनी हुई। आसपास के लोगों ने रात में मामला शांत करा दिया। सुबह लगभग 10 बजे विष्णु फिर से सूरज की दुकान पहुंचा और रात में पान मसाला न देने की बात पर उलझ गया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर विष्णु का छोटा भाई श्याम जी बीच-बचाव करने पहुंचा तो दुकानदार सूरज व उसके साथ के लोगों ने उसकी भी पिटाई कर दी। गांव वालों के सामने हुई पिटाई से श्याम जी इतना आहत हुआ कि घर से तीन सौ मीटर दूर दूसरे घर में भूसे वाले कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी पर सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र व मगरवारा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे और जांच कर दुकानदार सूरज को हिरासत में ले लिया। मृतक के बड़े भाई विष्णु की तहरीर पर पुलिस ने सूरज व तीन अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। सूरज को मौके से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed