फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth attacked with ax over transaction dispute, serious

Unnao News: लेनदेन के विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर

Sun, 24 Mar 2024 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with ax over transaction dispute, serious
बिछिया। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव में गांव में शनिवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर बैठे युवक पर गांव के ही युवक ने नाबालिग दोस्त के साथ कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के तौरा गांव निवासी आरती पत्नी श्यामप्रकाश की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार रात 10 बजे पति श्यामप्रकाश (35) खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। तभी गांव के शिवम उर्फ मुंडे ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ आए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

मुंडे ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुन हमलावर कुल्हाड़ी और बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं बाइक और कुल्हाड़ी कब्जे में लेने के साथ रविवार को आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर मारपीट और एससीएसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर में विवाद का कारण नहीं दिखाया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed