फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 24 घंटे में 22 मिमी पानी बरसा...29 तक होगी भारी बारिश

Sat, 26 Sep 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद
उन्नाव। विदा होते मानसून ने खेत और रास्ते लबालब कर दिए। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश लगातार 24 घंटे बाद भी जारी रही। 24 घंटे में जिले में 22 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में छह और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए 29 सितंबर तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश ने ठंड की दस्तक का अहसास करा दिया। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश धान के लिए फायदेमंद है और सब्जी, दलहन व फूल वाली अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक है। बारिश से शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश जारी रहने से फाल्टों को खोजने और मरम्मत करने में घंटों लगे। सरोसी क्षेत्र में सब्जी की पौध को खतरा : चकलवंशी। ब्लॉक सरोसी के आंट घुसौली, पंडितखेड़ा, चूराखेड़ा, रनिहाखेड़ा, सुब्बाखेड़ा, गंगादीनखेड़ा, बिलारीगोझा, बंदाखेड़ा, भदेवना और मोमिनपुर में बड़े पैमाने पर फूलगोभी व बंदगोभी की खेती होती है।
विज्ञापन

आंट घुसौली के किसानों वीरेंद्र कुमार, मंगल, संतराम और सुरेश ने बताया कि खेत तैयार कर गोभी का महंगा बीज बोया है। करीब सात हजार रुपये किलो वाले बीज के अंकुरण पर लगातार बारिश का असर पड़ रहा है। पौध बचाने के लिए किसान तिरपाल से ढकने के लिए मजबूर हैं।

सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

सुबह बारिश के दौरान छाता लेकर स्कूल जाते छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed