{"_id":"6ab6cf721ddb353df908271c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-158388-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुरानी पेंशन की बहाली के लिए बारिश में लखनऊ गए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुरानी पेंशन की बहाली के लिए बारिश में लखनऊ गए शिक्षक
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रैली में शामिल होने जाते शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
उन्नाव। पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण समाप्त करने और शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत जैसी मांग के लिए शिक्षक और कर्मचारी बारिश के बीच लखनऊ गए। शुक्रवार को लखनऊ के ईको गार्डन में अटेवा-एनएमओपीएस की प्रदेश स्तरीय महारैली में शामिल हुए।
अटेवा संयोजक अर्पित मिश्र, संजीव संखवार और कृष्णशंकर मिश्र ने जिले का नेतृत्व किया। शिक्षक निजी वाहनों से सुबह ही लखनऊ के ईको गार्डन पहुंच गए थे। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन को कर्मचारियों के सुरक्षित बुढ़ापे का आधार बताया। अर्पित मिश्र ने शिक्षक-कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को गंभीरता से लेने की मांग की। शिक्षिका रीता कुशवाहा ने सवाल उठाया कि जब माननीयों की आने वाली पीढ़ियों तक का भविष्य सुरक्षित है तो कर्मचारियों के घर के चूल्हे की चिंता क्यों नहीं।
इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ के संजय कनौजिया, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के मंत्री प्रदीप वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अमित तिवारी सहित हजारों शिक्षक मौजूद रहे।