फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Young man raped a girl alone at home, arrested

Unnao News: घर में अकेली किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 30 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Young man raped a girl alone at home, arrested
बांगरमऊ (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले पड़ोसी गांव के युवक ने घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म किया। परिजनों के आने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 साल की बेटी सात जुलाई को मौसी के घर गई थी। वहां पड़ोसी गांव बेहटाकच्छ निवासी अरुण कुमार ने 11 जुलाई को बेटी के नहाने के दौरान चुपके से फोटो खींच ली थीं। इसके बाद उसने बेटी को जबरन मोबाइल दिया और बात करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि उसने आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

मां के अनुसार युवक के डर से बेटी अपने घर लौट आई। शनिवार को वह घर में अकेली थी। तभी युवक घर में घुस आया और बेटी से दुष्कर्म किया। रविवार को फिर आया और विरोध करने पर बेटी से मारपीट की और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म, पॉक्सो और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed