फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Young man found injured on highway, dies

Unnao News: हाईवे किनारे घायल मिला युवक, मौत

Wed, 23 Apr 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Young man found injured on highway, dies
सोनिक। रोडवेज बस से गोरखपुर जा रहे युवक की दही क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पत्नी के मुताबिक पति ने चालक के ठीक से गाड़ी न चलाने पर रास्ते में उतर जाने की बात बताई थी। पोस्टमार्टम में उसके दोनों पैर घुटने के नीचे से टूटे मिले, इससे किसी वाहन से कुचलने का अनुमान है।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी राजसाहने (27) पुत्र किशुनाथ कर्नाटक राज्य के गुलबर्ग में पेंटिंग का काम करता था। मंगलवार देर रात वह घायलावस्था में दही थानाक्षेत्र में पड़ा मिला। पीआरवी ने जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पास रहे फोन से परिजनों से संपर्क हुआ। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी भारती निषाद ने बताया कि पति ने फोन किया था कि उसके पास गुलबर्ग से घर आने के लिए रुपये नहीं हैं। इस पर पत्नी ने उसकी टिकट कराई और ऑनलाइन उसके खाते में 700 रुपये डलवाए थे।
विज्ञापन

पत्नी के मुताबिक मंगलवार सुबह पति ट्रेन से झांसी स्टेशन आए। वहां से गोरखपुर जाने के लिए रोडवेज बस में बैठे थे। देर शाम उनसे बात हुई थी, तब उन्नाव पहुंच रहे थे। इसके बाद उनके एक्सीडेंट का पता चला। रात 3:30 बजे जब वह अस्पताल आई तो मौत हो चुकी थी। पत्नी के मुताबिक पति ने उसे बस का नंबर और टिकट व्हाट्सएप की थी, वह उसके पास है। पत्नी ने बस की टक्कर से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष दीनानाथ यादव ने बताया कि युवक के घायल मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed