फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Young man duped four people of Rs 21 lakh by pretending to be PGI director's special agent

Unnao News: पीजीआई के निदेशक का खास बताकर युवक ने चार लोगों से ठगे 21 लाख

Thu, 05 Sep 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Young man duped four people of Rs 21 lakh by pretending to be PGI director's special agent
सफीपुर। आसीवन में युवक ने अपने को डॉक्टर और पीजीआई के निदेशक का खास बताकर चार लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों की तहरीर पर आसीवन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

आसीवन के जारुल्लानागर निवासी मनोज कुमार सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कानपुर के लालबंगला नई सब्जी मंडी निवासी गुलाब सिंह पूर्व परिचित हैं। गुलाब सिंह ने उन्हें लखनऊ के एलडीए कालोनी निवासी मनोज कुमार शिल्पकार से मिलवाया। मनोज ने खुद को लखनऊ पीजीआई में डॉक्टर व निदेशक का खास बताया। वर्ष 2022 में निदेशक के माध्यम से नौकरी दिलवाने की बात कह पांच लाख रुपये की मांग की। मांगी गई रकम में एक लाख नकद और पांच लाख उसके खाते में ट्रांसफर किए गए। इन दोनों ने सिर्स चेरी निवासी कमलेश से 3.70 लाख , पनापुर निवासी करुणाशंकर से 2.5 लाख नकद और 4.55 लाख बैंक खाते में लिए। रामपुर कला निवासी सुनील से 50 हजार नकद और 2.5 लाख खाते में ले लिए। सभी को अलग-अलग पदों पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। फोन मिलाया गया तो उसने कभी पीजीआई के निदेशक के साथ व्यस्त बताया तो कभी आदेश पर हस्ताक्षर न होने की बात कही। लंबे इंतजार के बाद उसके लखनऊ एलडीए कालोनी स्थित घर जाकर पता किया गया तो फर्जी चिकित्सक मनोज नहीं मिला। पीड़ितों का कहना है कि फर्जी आईडी दिखाकर मनोज, फर्जीवाड़े का गिरोह चला रहा है। वह बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed