{"_id":"66562dbed48470a45303f8a4","slug":"young-man-dragged-teenage-girl-into-the-forest-raped-her-found-her-unconscious-unnao-news-c-221-1-uno1001-114956-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किशोरी को जंगल में खींच ले गया युवक, किया दुष्कर्म, बेहोश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किशोरी को जंगल में खींच ले गया युवक, किया दुष्कर्म, बेहोश मिली
विज्ञापन
असोहा। खेत गई किशोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक जंगल में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन खेत पहुंचे तो किशोरी झाड़ी में बेहोश मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
असोहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह उसकी बेटी (16) खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की और बेटी को जंगल में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। काफी देर तक बेटी के घर न लौटने पर तलाश की गई तो बेटी घर से 500 मीटर दूर झाड़ी में बेहोश मिली।
होश आने पर उसने घटना की जानकारी दी कि आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। एसओ रामऔतार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।