{"_id":"62eabab94953344b631f7f52","slug":"young-man-deadbody-found-hanged-in-lucknow-unnao-news-knp711057324","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक का बाग में फंदे से लटकता मिला शव, इस बात की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक का बाग में फंदे से लटकता मिला शव, इस बात की चर्चा
Wed, 03 Aug 2022 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बुलाकीदास में बाग में युवक का शव फंदे से लटका मिला। पारिवारिक विवाद में उसके खुदकुशी करने की चर्चा है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के शीतलखेड़ा गांव निवासी आशीष पाल (26) परिवार से अलग रहता था। मृतक के पिता राजापाल के मुताबिक वह मुर्तजानगर स्थित डेयरी में काम करता था।
विज्ञापन
शराब का लती होने के कारण जो भी कमाता, खर्च कर देता था। मृतक की मां की मौत पर पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। आशीष और सतीश दो भाई थे। पिता ने बताया कि दोनों लड़कों से उनका पांच महीने से कोई संपर्क नहीं है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन