{"_id":"672bbbd5f9219bb6b203b784","slug":"young-man-commits-suicide-after-dispute-with-father-unnao-news-c-221-1-uno1001-122219-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पिता से विवाद के बाद युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पिता से विवाद के बाद युवक ने दी जान
विज्ञापन
सफीपुर। प्रेम प्रसंग के मामले में पिता की डांट के बाद घर से निकले युवक का देर रात घर से कुछ दूर शव फंदे से लटका मिला। पिता ने पुलिस को घरेलू विवाद बात बताई है। वहीं ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग का विरोध करने की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सफीपुर कोतवाली के मोहल्ला इब्राहिमाबाद निवासी विनीत कुमार (19) पुत्र राजकुमार लोधी मजदूरी करता था। पिता के मुताबिक बेटा अक्सर देर से घर आता था, घर के काम में हाथ नहीं बंटाता था, इस वजह अक्सर उसे डांटता था। मंगलवार सुबह भी इसी बात पर डांटा था। दोपहर को वह घर से बिना बताए निकला और लौटकर नहीं आया। रात 10:30 बजे उसका शव घर से 200 मीटर दूर पड़ोसी रामचंद्र शर्मा के खेत में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
वहीं जांच के दौरान कई ग्रामीणों ने विनीत कुमार की किसी युवती से नजदीकी की बात बताई। विनीत युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन घर वाले तैयार नहीं थे। चर्चा है कि खुदकुशी करने से पहले वह युवती से मिला था। जिस दुपट्टे से उसका शव लटका मिला है वह भी उसी युवती का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कोतवाल श्यामनारायण ने बताया कि पिता राजकुमार ने घरेलू विवाद के बाद बेटे का शव फंदे से लटका मिलने की तहरीर दी है। जांच में पता चला है कि जिस दुपट्टे से शव लटका था वह मृतक के परिवार के किसी सदस्य का नहीं है। जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।