{"_id":"68c31a3f7a90038b6d0173f5","slug":"xen-purva-will-investigate-the-allegations-of-taking-bribe-unnao-news-c-221-1-sknp1055-136835-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सईएन पुरवा करेंगे घूस लेने के आरोपों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सईएन पुरवा करेंगे घूस लेने के आरोपों की जांच
विज्ञापन
उन्नाव। अधीक्षण अभियंता ने बीघापुर क्षेत्र के दो बिजली कर्मियों पर लगे घूस मांगने के आरोप की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने एक्सईएन पुरवा को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विकासखंड बीघापुर क्षेत्र के गांव गयाबक्सखेड़ा बारा निवासी नरेश प्रताप सिंह ने अधीक्षण अभियंता को शिकायतीपत्र देकर लाइनमैन और टीजी-2 (टेक्नीशियन ग्रेड-2) पर घूस लेने का आरोप लगाया है। नरेश प्रताप ने बताया है कि उसका कनेक्शन बिना किसी अधिकारी की अनुमति के लाइनमैन व टीजी-2 ने काट दिया। विरोध करने पर बिजली चोरी की बात कहते हुए कार्रवाई करने की धमकी दी और 25000 रुपये की मांग की। किसी तरह से उसने एक हजार रुपये की व्यवस्था करके दे दिया तो कनेक्शन जोड़ दिया गया।
इस मामले में अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह ने जांच बैठा दी है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पुरवा एक्सईएन को जांच के आदेश दिए गए हैं। एक्सईएन से कहा गया है कि मामले की जांच करके एक सप्ताह में रिपोर्ट दें। रिपोर्ट में आरोप सही मिले तो लाइनमैन और टीजी-2 पर कार्रवाई की जाएगी।