{"_id":"5a64d7d84f1c1b8a268b595a","slug":"x-express-way-toll-recovery-in-bangaramou-spent-some-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे: बांगरमऊ में टोल वसूली कुछ दिन टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे: बांगरमऊ में टोल वसूली कुछ दिन टली
unnao
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव हरदोई कट पर टोल वसूली कुछ दिन के लिए टल गई है। टोल टैक्स बैरियर में तकनीकी कमियों और निर्माण कार्य पूरा न होने से वसूली को कुछ दिन के लिए टाल दिया गया है। खामियां दूर होते ही अपकान कंपनी टोल वसूली शुरू करेगी।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार आधी रात से टोल टैक्स वसूल करने की प्रक्रिया शुरू होनी थी। एक्सप्रेस-वे पर कई स्थानों पर प्रसाधन, पेयजल, चिकित्सा व अन्य जरूरी सेवाएं पूरी नहीं हो सकीं।
इससे निर्माण एजेंसी अपकान ने टोल वसूली टाल दी है। टोल एजेंसी पीएनसी के प्रोजेक्ट हेड सत्यनारायण ने बताया कि लखनऊ और आगरा में टोल टैक्स बैरियर शुरू हो गए हैं। बांगरमऊ में बिल्डिंग निर्माण व अन्य कई कार्य बाकी हैं।
विज्ञापन
इससे टोल वसूली टाल दी गई है। वहीं अब तक टोल फ्री रहे एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले क्षेत्रीय लोगों ने संपर्क मार्गों का प्रयोग शुरू कर दिया है। यूपीडा के अधिशाषी अधिकारी नवीन शर्मा ने बताया कि लखनऊ में टोल वसूली शुरू हो चुकी है। बांगरमऊ में भी जल्द टोल वसूली शुरू हो जाएगी।
---------------------------------