फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wrestlers Surendra and Thapa became joint winners.

Unnao News: कहासुनी के बाद पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Thu, 07 Aug 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 07 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers Surendra and Thapa became joint winners.
सफीपुर (उन्नाव)। आसीवन थानाक्षेत्र के कमलापुर में ससुराल पहुंचे पति ने कहासुनी के बाद पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कमलापुर निवासी नारेंद्र सिंह ने बेटी निधी सिंह का विवाह छह वर्ष पूर्व फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। निधि सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शादी के कुछ वर्षों बाद ससुरालीजन व पति सहित दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस पर 26 जुलाई को भाई अंकुश उसे और बेटे तीन वर्षीय सक्षम को कमलापुर ले आया। तबसे यह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब एक बजे पति ससुराल आया। खाना खाने के बाद लेट गया। शाम छह बजे बाहर बरामदे में वह लेटी थी। भाई अंकुश बाजार गया था। पिता नारेंद्र सिंह गांव में थे। मां घर के कामों में व्यस्त थी। तभी पति ने निधी से विवाद के बाद पास रखी कुल्हाड़ी से हमला करके लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक पति भाग निकला। आसीवन थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed