फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Holly denied workers' wages would be colorless

मजदूरी न मिलने से बेरंग होगी कामगारों की होली

Tue, 22 Mar 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव Updated Tue, 22 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Holly denied workers' wages would be colorless
मनरेगा काम के लिए खड़े मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

महीनों मजदूरी कर पसीना बहाने के बाद जब मेहनताना मिलने की बारी आई तो पता चला कि खाते में पैसा ही नहीं आया। होली के मद्देनजर जिले के 40,000 मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पाई। कामगारों के बच्चों की होली इस बार बेरंग ही रहेगी।

विज्ञापन



त्योहार मनाने के लिए मजदूरी पेशा लोग घर में रखा अनाज बेचने को मजबूर हैं तो कोई महाजन के आगे हाथ फैला रहा है तो कोई परिवार और रिश्तेदारों से उधार मांगकर त्योहार की खरीदारी कर रहा है। कुछ ग्राम पंचायतों के मजदूरों को प्रधानों ने पैसा उधार देने का आश्वासन दिया है। हालांकि इसके बाद भी मजदूरों के एक बड़े तबके का त्योहार बेरंग रहेगी।
विज्ञापन



जिले के 40000 मनरेगा मजदूर एक माह से मजदूरी को तरस रहे हैं। मनरेगा खाता खाली पड़ा है। ऐसे में मनरेगा मजदूर मजदूरी को परेशान हैं। चिंता की बात यह है कि एक दिन बाद होली का त्योहार है। ऐसे में मजदूरी न मिलना कामगारों के लिए चिंता का विषय बनी है। बच्चे लगातार पिचकारी व रंगों की मांग कर रहे हैं, लेकिन जेब में फूटी कौड़ी न होने से मजदूरों के चेहरे लटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, खाते में पैसा न होने से जिले के मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। 16 करोड़ रुपये का भुगतान फंस गया है। मजदूर प्रधान और सेक्रेटरी के चक्कर लगा रहे हैं। मजदूरी के लिए मजदूर प्रधान के घर दस्तक दे रहे हैं। सबसे ज्यादा भुगतान नवाबगंज ब्लाक का फंसा है।




बांगरमऊ, मियागंज, फतेहपुर चौरासी, गंजमुरादाबाद में लाखों रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। वैसे मजदूरों को काम करने के सात दिन के अंदर पैसा मिलना चाहिए, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी जॉबकार्डधारक मजदूरी के लिए भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed