{"_id":"34f173c284927e697b01064532bd1220","slug":"worker-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों से कूंचकर मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंटों से कूंचकर मजदूर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/उन्नाव। शहर से मजदूरी करके लौट रहे युवक की ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह गांव के बाहर एक तालाब किनारे उसका शव पड़ा। परिजन किसी भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही तफ्तीश शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के रायपुर खैलामऊ गांव निवासी नीरज लोधी (22) पुत्र रामशंकर मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पेट पालता था। वह रोज सुबह ट्रेन से उन्नाव आता था और देर शाम को लौट जाता था। नीरज शुक्रवार को उन्नाव शहर आया था लेकिन शाम को वापस घर नहीं लौटा। शुक्रवार रात करीब दस बजे सुनील ने किसी व्यक्ति के मोबाइल से घर पर मां को फोन किया और बताया कि स्लेप डालने का काम चल रहा था। इस लिए घर नहीं आ पाया।
विज्ञापन
देर होने से ट्रेन छूट गई है। वह उन्नाव रेलवे स्टेशन पर है रात बारह बजे ट्रेन मिलेगी उससे घर पहुंचेगा। शनिवार सुबह गांव से करीब दो सौ मीटर दूर तालाब किनारे उसका शव पड़ा मिला। सिर और चेहरे पर ईट-पत्थरों से कूंचकर उसकी हत्या कर दी गई। चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार करने के भी निशान हैं।
विज्ञापन
सूचना पर सोहरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। शव के पास ही एक सफेद रंग की तौलिया और एक रेलवे का टिकट पड़ा मिला। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करने का प्रयास किया जिससे नीरज ने घर पर फोन किया था, मगर वह मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है।
अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया कि जांच टीम को कई क्लू मिले हैं घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।