फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Worker died due to head injury

Unnao News: सिर में चोट लगने से हुई थी श्रमिक की मौत

Mon, 07 Aug 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 07 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Worker died due to head injury
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नवाबगंज। ग्रामसभा इटकुटी के मजरा विक्रमखेड़ा में घायल मिले मजदूर की मौत के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। सिर में गहरी चोट लगने की पुष्टि हुई है। चोट गिरने से आई या किसी चीज के वार से पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया है। मालूम हो कि घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने की रिपोर्ट पहले से दर्ज है।

अजगैन कोतवाली के विक्रमखेड़ा गांव निवासी सुनील कश्यप (22) मजदूरी करता था। मृतक के भाई प्रमोद ने बताया कि 29 जुलाई को गांव के एक युवक ने शराब पिलाकर किसी बात की खुन्नस पर सुनील की पिटाई की थी। लहूलुहान स्थित में देख राहगीरों ने घर पर सूचना दी थी। इस पर घर लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया था। पांच दिन बाद हालात बिगडऩे पर इलाज के लिए लखनऊ ले गए थे। शनिवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सुबह करीब 11 बजे परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे थे और गेट पर रख हंगामा करने लगे थे। कोतवाल ने बताया था कि मामले में मृतक की मां शिवदेवी की तहरीर पर तीन जुलाई को अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। तब परिजन शांत हुए थे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें सिर में एक गहरी चोट मिली है। चोट गिरने से लगी या डंडे से वार करने पर पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाल राजकुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट मिली है। परिजनों ने जिन पर आरोप लगाया था वह भी तहरीर ले ली गई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed