{"_id":"680a7d4be85d7b46d7086718","slug":"work-has-started-on-a-plan-to-save-the-city-from-traffic-jams-the-transformer-installed-on-the-road-in-sadar-bazar-has-been-removed-unnao-news-c-221-1-sknp1054-130074-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शहर को जाम से बचाने की योजना पर काम शुरू सदर बाजार में सड़क पर लगा ट्रांसफामर्र हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शहर को जाम से बचाने की योजना पर काम शुरू सदर बाजार में सड़क पर लगा ट्रांसफामर्र हटाया
Thu, 24 Apr 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शहर को जाम से मुक्त करने और सुंदर बनाने की योजनाओं पर आखिरकार काम शुरू हो गया। गुरुवार को शहर के सदर बाजार और बड़ा चौराहा के आसपास जाम का कारण बने ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल शिफ्ट किए गए। स्टेट बैंक के सामने सड़क की चौड़ाई बढ़ने से जाम से मुक्ति मिली।
शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए डीएम ने नगर पालिका, बिजली, पीडब्ल्यूडी, यातायात पुलिस सहित अन्य विभागों की टीम बनाकर पूरे शहर का सर्वे कराया था। कई महीने पहले बनी कार्ययोजना पर काम शुरू न होने पर अमर उजाला में सात अप्रैल को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। डीएम गौरांग राठी ने इसका संज्ञान लिया और संबंधित विभागों को तेजी से काम कराने के निर्देश दिए।
जाम की बड़ी वजह बने मुख्य मार्ग पर लगे 14 बिजली के पोल और तीन स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को सदर बाजार में स्टेट बैंक के सामने आधी सड़क घेरे ट्रांसफार्मर को हटवाया गया। इससे मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ 500 मीटर तक लगने वाले जाम से राहत मिली। वहीं, बड़ा चौराहा की तरफ चार बिजली पोल भी हटाए जा रहे हैं। एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि जो भी कार्ययोजनाएं थीं, उन पर काम तेजी से कराया जा रहा है।