फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women have the power to change the direction and condition of the country.

Unnao News: नारियों में रही है देश की दिशा व दशा बदलने की ताकत

Sun, 29 Oct 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Women have the power to change the direction and condition of the country.
बीघापुर। नारी में सामर्थ्य की कभी भी कमी नहीं रही है। उसमें देश की दिशा और दशा बदलने की ताकत हमेशा रही है।
विज्ञापन

भगवंतनगर विधानसभा के अंतर्गत सिकंदरपुर कर्ण स्थित परिमल वाटिका में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने यह बात कही।

राज्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में नारी का प्रयोग केवल वोट तक ही सीमित था। देश की इस आधी आबादी की चिंता कभी नहीं हुई लेकिन केंद्र में मोदी सरकार ने नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए अनेक योजनाएं प्रारंभ की।
विज्ञापन

उसी तर्ज पर प्रदेश की योगी सरकार ने मातृ वंदन व कन्या सुमंगला योजना संचालित कर बच्चियों की जन्म से लेकर शादी तक की चिंता की है।
योगी सरकार ने प्रदेश में नारी पर कुदृष्टि रखने वालों को जेल में भेजने का काम किया है। विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि उन्हें हमेशा महिलाओं का अधिक समर्थन व आशीर्वाद मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं को अब राजनीति में भी 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बनाकर महिलाओं को समर्थ व सशक्त बनाने का काम किया है।

भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष साधना दीक्षित, प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी चेतना पांडेय व डॉ. शशि रंजना अग्निहोत्री ने भी संबोधित किया। किशोरी त्रिवेदी, समीर शुक्ला, पूनम पांडे, शांति सिंह, अंजू देवी, रीता व अजय बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed