फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women created ruckus for four hours to get the liquor shop removed

Unnao News: शराब की दुकान हटवाने के लिए महिलाओं ने चार घंटे किया हंगामा

Wed, 02 Apr 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women created ruckus for four hours to get the liquor shop removed
बांगरमऊ। बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग पर स्कूल और मंदिर के पास खुली अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने हंगामा किया। सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन लोगों के समझाने पर दुकान के सामने बैठ गईं और दुकान नहीं खुलने दी। सीओ और नायब तहसीलदार पहुंचे। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराने और हल निकालने का आश्वास देकर महिलाओं को शांत कराया। करीब चार घंटे बाद हंगामा चला।
विज्ञापन

बांगरमऊ कस्बे के बरुआघाट मार्ग पर छतुरिया कुआं के पास अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें हैं। इनके पास ही विश्वकर्मा मंदिर और 100 मीटर की दूरी पर निजी स्कूल है। नशे में गाली-गलौज और अभद्रता की घटनाएं होने से महिलाएं लगातार विरोध कर रही हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे क्षेत्र की चंद्रावती, वंदना, शालिनी, फूलमती, राधा देवी, निशा देवी, पिंकी सैनी, गुड़िया, मुन्नी, केतकी, संगीता, उर्मिला, बिट्टी, रानी, कलावती सहित करीब 100 महिलाएं सड़क पर आ गईं और शराब ठेका खोलने का विरोध करने लगीं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि लोगों के समझाने पर वह सभी शराब की दुकान के सामने बैठ गईं और दुकान खुलने नहीं दी। महिलाएं दोनों शराब की दुकानों को हटाने की मांग करने लगीं। सूचना पर सीओ अरविंद चौरसिया, नायब तहसीलदार दीपक गौतम, आबकारी निरीक्षक अखिलेश सिंह पहुंचे और महिलाओं से बात की। आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों से बात करके समस्या को हल कराने का प्रयास करेंगे। इस पर महिलाओं ने कहा कि हर बार इसी तरह आश्वासन दिया जाता है, पर हल नहीं निकलता। अधिकारियों के काफी समझाने और जल्द कार्रवाई के आश्वासन पर दोपहर एक बजे महिलाएं शांत हुईं। चेतावनी दी कि सुनवाई न हुई तो फिर पूरी ताकत से विरोध-प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------


मंदिर और बरातशाला के बीच शराब ठेके का विरोध, डीएम से शिकायत
अचलगंज। बेथर गांव में आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने का ग्रामीणों ने विरोध किया। डीएम से मिलकर प्रार्थनापत्र दिया और जल्द से जल्द दुकान हटवाने की मांग की।

ग्राम प्रधान विमल शुक्ल ने बताया कि गांव की बस्ती में एक ओर आंबेडकर पार्क और दूसरी ओर बाबा ब्रह्मदेव का मंदिर है। उसी के बीच में शराब ठेका खोलने के लिए दुकान किराये पर ली गई है। पार्क में बच्चे और महिलाएं शाम को टहलने जाती हैं। वहीं, मंदिर जाने वालों का क्रम भी लगा रहता है। ऐसे में अगर ठेका खुलता है तो अराजकता बढ़ेगी। इससे आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों पर भी गलत असर पड़ेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकित मिश्र, पूर्व प्रधान सिद्धार्थ तिवारी, राहुल अवस्थी, रामशंकर, रामप्रकाश, बबलू, जमुना देवी, मीना देवी, संतोष सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे। डीएम गौरांग राठी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed