फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women and family kept getting beaten up, police remained mute spectators

Unnao: महिला और परिवार को पीटते रहे दबंग, मूक दर्शक बन देखती रही पुलिस, जानें क्या है मामला

Thu, 13 Apr 2023 05:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2023 05:49 PM IST
सार

Unnao News: बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक परिवार के घर के सामने ही पैतृक खेत हैं। दबंगों ने जमीन पर जबरन पिलर लगवाने के काम शुरू करा दिया। इसका विरोध किया, तो दबंग ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उनके परिवारी जनों को जमकर पीटा। 

विज्ञापन
Women and family kept getting beaten up, police remained mute spectators
unnao crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बिहार थाना क्षेत्र के गांव लोचीखेडा में जमीन के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने महिला व उसके घर वालों को पुलिस के सामने जमकर पीटा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी बचाने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर सात नामजद सहित बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोचीखेड़ा गांव निवासी रामराज सिंह के खेत के सामने पड़ोस में रहने वाले कृष्णपाल सिंह करीब बीस लोगों के साथ पोल लगाकर जमीन पर कब्जा कर रहे थे।
विज्ञापन

यह देख रामराज की पत्नी माधुरी ने विरोध किया। आरोपियों ने पहले उसे पीटना शुरू किया। मां पिटता देख बच्चे और अन्य परिजन पहुंच गए। सूचना पर सिपाही पहुंचे और घटना का विवरण लिख रहे थे, तभी आरोपियों ने महिला उसके पति और बेटे रंजीत को पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इससे चीख पुकार मच गई। पुलिस की मौजूदगी में हो रही मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर कृष्णपाल सिंह सहित सात नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed