फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman's dead body found hanging in house under suspicious circumstances

Unnao News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव

Thu, 27 Jul 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found hanging in house under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हिलौली (उन्नाव)। तोमरन खेड़ा गांव में महिला का शव संदिग्ध हालात में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। छत के कुंडे में बंधे दुपट्टे का फंदा गले में कसा था लेकिन दोनों पैर के घुटने चारपाई पर टिके थे। सूचना पर मायके वाले पहुंचे और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। एसओ और फील्ड यूनिट ने जांच की। मृतका के बड़े भाई ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। मृतका का पति और ससुर घर से भाग गए, ननद और सास को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मौरावां थानाक्षेत्र के गांव तोमरन खेड़ा निवासी ट्रांसपोर्ट कंपनी कर्मी रामलखन सिंह की पत्नी राधा (22) का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। उसके दोनों पैर के घुटने चारपाई पर टिके थे। मौत की सूचना पर गुरुवार सुबह करीब आठ बजे, रायबरेली जिले के बछरावां कोतवाली के चुरुवा गांव निवासी मृतका के पिता नागेंद्र सिंह, बड़ा भाई अंशुमान सिंह व अन्य परिजन पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया और ससुरालवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ते देख मृतका का पति और ससुर वहां से चले गए। मृतका के पिता ने बताया कि नवंबर 2020 में बेटी की शादी हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले आए दिन किसी न किसी मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। दो दिन पहले ही बेटी के घर में एसी भी लगवाई थी। आरोप लगाया कि राधा की हत्या करने के बाद, आत्महत्या दर्शाने के लिए कमरे में फंदे से बांध दिया।
विज्ञापन

एसओ भवन सिंह मौर्य पहुंचे और हत्या के आरोप को देखते हुए फील्ड यूनिट को बुलवाया। मृतका के बड़े भाई अंशुमान सिंह ने मृतका के पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ तहरीर दी है। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक हंगामा चलता रहा। तहरीर लेकर पुलिस ने ननद और सास को हिरासत में लिया और जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका का एक साल का बेटा रुद्र सिंह उर्फ लड्डू है। मृतका के ससुर रायबरेली जिले में सिंचाई विभाग में तैनात हैं। जबकि पति एक प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। राधा तीन भाई बहनों में छोटी थी। बेटी की मौत से मां मीरा और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर सास और ननद को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed