फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman stops husband's second marriage, ruckus goes on for hours

Unnao News: महिला ने रुकवाई पति की दूसरी शादी, घंटों चला हंगामा

Thu, 18 May 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 18 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman stops husband's second marriage, ruckus goes on for hours
महिला ने रुकवाई पति की दूसरी शादी, घंटों चला हंगामा
विज्ञापन

तलाक के बिना ही कर रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने गेस्ट हाउस पहुंच किया हंगामा
पुलिस ने पीड़िता के ससुराल वालों सहित आठ पर विभिन्न धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईबीपी चौराहा के पास स्थित गेस्ट हाउस में मंगलवार रात एक महिला पुलिस के साथ पहुंची और शादी को अवैध बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि दूल्हे की पहली पत्नी है। उसे बताए बिना पति दूसरी शादी कर रहा है। घंटों हंगामे में कोई निष्कर्ष न निकलने पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर गई। महिला की तहरीर पर ससुराल वालों समेत आठ पर दहेज उत्पीड़न और बिना तलाक दूसरी शादी करने की रिपोर्ट दर्ज की।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलगंज मूल निवासी शबा बानो शहर की आवास विकास कालोनी ए ब्लाक में रहती है। मंगलवार रात वह सदर कोतवाली पुलिस को लेकर शहर के आईबीपी चौराहा स्थित गेस्ट हाउस पहुंची और शादी रुकवाने की मांग की। उसका कहना था कि जो दूल्हा है वह उसका पति इमरान अहमद है। 14 अक्तूबर 2021 को उसका निकाह हुआ था। इसके बाद से ही पति के अलावा सास हमीदा, ननद साहिन, ससुर अनवार दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन

उस पर दहेज में डेढ़ लाख रुपये और कार लाने का दबाव बनाया गया। न लाने पर तलाक देने की बात कही गई। पति ने तीन तलाक देकर उसे ससुराल से भगा दिया। दही थाने में सुलह होने के बाद भी ससुराल पक्ष उसे लेने नहीं आया। इसी बीच पति ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा डाल दिया जो अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच शहर के जेल चौकी क्षेत्र निवासी मौनिस सिद्दीकी, नसीम हाजी व अकरम ने ससुराल वालों से साठगांठ कर इमरान की मंगलवार को मैविस के साथ दूसरी शादी करा दी। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि पहली पत्नी से तलाक न होने के बावजूद दूसरी शादी करने का मामला सामने आया। महिला की तहरीर पर ससुराल वालों के साथ दूसरी शादी कराने वाले कुल आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed