फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman riding bike dies due to collision with container on highway

Unnao News: हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Mon, 19 Feb 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 19 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies due to collision with container on highway
फोटो- 23 और 24
विज्ञापन



हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

बाइक चला रहे पिता व साथ बैठे ससुर हुए घायल

एआरटीओ कार्यालय के पास सड़क पार करते समय हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के पास बाइक डिवाइडर से निकालते समय तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक में पीछे बैठी महिला के सड़क पर सिर के बल गिरने से मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पिता और ससुर घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाई। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता और ससुर को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला अपने पिता के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही थी। लेकिन परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सकी।

बेहटा मुजावार थानाक्षेत्र के गांव कन्हईखेड़ा निवासी प्रमोद पाल की पत्नी पूजा (26) रविवार शाम करीब चार बजे ससुर बुद्धीलाल (65) और बीघापुर कोतवाली के गौरी गांव निवासी पिता रामप्रकाश पाल (51) के साथ बाइक से गौरी गांव जा रही थी। बाइक पिता रामप्रकाश चला रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली के एआरटीओ कार्यालय के पास उन्नाव आने के लिए बाइक को डिवाइडर फंदाने लगे। तभी लखनऊ की ओर से आ रहे कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में पूजा के सडक़ पर सिर के बल गिरने से गंभीर घायल हो गई। जबकि पिता और ससुर को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल लाई। डॉक्टर ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बुद्धीलाल और रामप्रकाश पाल को इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। मृतका के पिता के मुताबिक बेटी ने पुलिस भर्ती परीक्षा का फार्म भरा था। दूसरी पाली में उसी का पेपर था। लेकिन वह परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन


कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हुई है। चालक फरार है। कंटेनर कब्जे में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

जिस तारीख को शादी हुई उसी को दुनिया से विदा

मृतका पूजा का विवाह 18 फरवरी 2021 को प्रमोद पाल के साथ हुई थी। रविवार को उसकी शादी की सालगिरह थी। पति दिल्ली में कोचिंग पढ़ाता है। उसको भी आना था। लेकिन उसे नहीं पता था कि जिस पत्नी के साथ वह खुशियां बांटने जा रहा है उसी की अर्थी को कांधा देना पड़ेगा। मौत की खबर मिलते ही वह बेहाल हो गया।


--

घर में था खुशी का माहौल, शुरू हो गई चीख पुकार

मृतका पूजा के भाई सर्वेश का 13 फरवरी को विवाह हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था। उसी में पूजा ससुराल से मायके शामिल होने आई थी और तब से यहीं थी। रविवार को मायके पक्ष में ही एक और कार्यक्रम था। उसी में शामिल होने उसके ससुर भी आए थे। उन्नाव से तीनों को साथ जाना था। मृतका के पिता रामप्रकाश के मुताबिक तीनों बाइक से पहले पूजा की ननद के घर अमरामऊ भी गए थे। करीब डेढ़ साल पहले छोटे बेटे शुभम की मार्ग दुर्घटना में मौत और बेटी की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed