{"_id":"6654ce2cf8044c3ccc094a2c","slug":"woman-murdered-by-strangulation-body-thrown-in-drain-unnao-news-c-214-1-knj1003-113715-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला की गला कसकर हत्या, शव नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला की गला कसकर हत्या, शव नाले में फेंका
Mon, 27 May 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 27 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। महिला की गमछे से हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे नाले में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह राहगीरों ने शव को पड़े देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद एसपी, सीओ सदर, कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन महिला के पास कोई कागजात न मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी।
शहर के सरायमीरा के अंबेडकरनगर स्थित बालाजी धर्मकांटा के पीछे से रेलवे लाइन निकली है। उसी के पास में नाला हैं, जिसमें सोमवार सुबह राहगीरों ने महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। महिला के गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था, जिसे देखकर लोग गला दबाकर हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया और जांच पड़ताल की। सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे नाले में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है। महिला ने लाल रंग की साड़ी और चूड़ी व बादामी रंग का ब्लाउज पहन रखा है। महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और मिट्टी व खून के सैंपल जुटाए हैं।
विज्ञापन
नसेट
100 मीटर की दूरी पर मिले खून के निशान
नाले के आसपास पुलिस ने गहनता से जांच की तो 100 मीटर की दूरी पर खून के निशान मिले। ऐसा लगता है महिला के साथ मारपीट भी की गई है, जिसके बाद गमछे से गला कसकर हत्या कर दी गई है। पुलिस हर बिंदु पर पूरे मामले की जांच कर रही है।