फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman jumps into Ganga after quarrel with in-laws, boatmen rescue her

Unnao News: ससुराल में झगड़े के बाद महिला गंगा में कूदी, नाविकों ने निकाला

Sat, 22 Apr 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 22 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Ganga after quarrel with in-laws, boatmen rescue her
बारासगवर। पति और ससुरालीजनों से घरेलू विवाद के बाद महिला बक्सर गंगा घाट पर पुल से नदी में कूद गई। गनीमत रही कि नाविकों ने उसे बचा लिया। पुलिस के समझाने के बाद महिला ससुराल जाने को राजी हुई।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के थाना सरेनी के गांव मदनापुर निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी कांती (50) का पति और ससुरालीजनों से विवाद हो गया। नाराज होकर वह घर से निकली और एक बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेकर बक्सर स्थित गंगा पुल जा पहुंची। उसे उतारकर बाइक सवार जैसे ही आगे बढ़ा, महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। किनारे पर मौजूद नाविकों ने महिला को देखा तो उसे बचाने कूद पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को गंगा से निकालकर लाए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस उसे बक्सर चौकी ले गई। यहां ससुरालीजनों के साथ रायबरेली जिले के थाना सरेनी के गांव हसनापुर निवासी महिला के पिता रामनारायण को भी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। ससुरालपक्ष के लोगों को विवाद न करने की हिदायत दी। समझाने के बाद महिला को ससुराल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि महिला का ससुराल वालों से विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर उसने गंगा में छलांग लगाई थी। परिजनों के आने के बाद दोनों पक्षों को समझाकर महिला को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed