{"_id":"6af9f6a6b421ed1f380bac6f","slug":"forget-about-a-cc-cement-concrete-road-even-the-kharanja-brick-paved-path-has-been-in-a-dilapidated-state-for-years-unnao-news-c-221-1-uno1025-161312-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीसीरोड तो दूर, खड़ंजा मार्ग भी वर्षों से बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीसीरोड तो दूर, खड़ंजा मार्ग भी वर्षों से बदहाल
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला बंधूहार में जर्जर खड़ंजा मार्ग लोगों के लिए मुसीबत बना है। अक्सर लोग गिरकर चुटहिल होते हैं। हल्की सी बारिश में होने वाला कीचड़ भी महीनों मुसीबत बना रहता है।
मोहल्ले निवासी मधुर, रवि प्रताप व शिवेंद्र यादव ने बताया कि पक्की सड़क निर्माण और नाली न होने से बारिश का पानी निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता। रास्ता खराब होने से आने-जाने में दिक्कत होती है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। कई बार पालिका प्रशासन को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन हर बार शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। आरोप है कि जब समस्या से पालिका प्रशासन पहले से वाकिफ है और कई बार पत्र भी दिए जा चुके हैं तो फिर सड़क और नाली निर्माण नहीं हुआ। मोहल्ले के शिवम तिवारी ने बताया कि रास्ते में पानी भरता है। इससे लोगों खासकर बच्चों बहुत परेशानी होती है। सचिन राजपूत ने बताया कि मोहल्ले में खड़ंजा मार्ग की स्थिति खराब है।
वर्जन
मोहल्ले में जलनिकासी और सड़क निर्माण की समस्या की जानकारी लेकर संबंधित कर्मचारियों से जांच कराई जाएगी। निर्माण कार्य को अगली कार्ययोजना में शामिल कर सड़क व नाली निर्माण करवाया जाएगा।-रामआसरे कमल, ईओ नगरपालिका