फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman files report of assault on three including Pradhan

Unnao News: महिला ने प्रधान सहित तीन पर दर्ज कराई मारपीट की रिपोर्ट

Thu, 13 Feb 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman files report of assault on three including Pradhan
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के मुंशीखेड़ा निवासी शीलम सिंह पत्नी अनुपम ने मारपीट के मुकदमे में सुलह न करने पर ग्राम प्रधान सहित गांव के चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शीलम सिंह ने मंगलवार देर शाम पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आठ दिसंबर को उसने गांव के ही आठ लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल होते ही गांव के बल्लू गौतम, महिपाल व प्रधान अभिषेक गौतम सुलह का दबाव बनाने के लिए आए दिन गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं। कोतवाली प्रभारी संदीप शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधान सहित तीन लोगों पर जान से मारने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अभिषेक गौतम ने बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक-एक वीडियो शेयर करते हुए हसनगंज पुलिस पर आरोप लगाया कि एससीएसटी सहित गरीब पीड़ितों के मुकदमे लिखने के बजाए समझौते का दबाव बनाती है। समझौता न करने पर पुलिस पेशबंदी में पीड़ित और उसके पैरोकारी करने वालों को झूठे मुकदमे में फंसा देती है। बताया कि 14 फरवरी को सुबह दस बजे हसनगंज तहसील में बहुजन संघर्ष आंदोलन संगठन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देंगे। जब तक डीएम नहीं आएंगे तब तक शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रहेगा। एसडीएम रामदेव निषाद ने बताया कि आंदोलन या धरना प्रदर्शन के लिए अभी कोई जानकारी नहीं है और ना ही इसकी कोई अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed