फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman dies of corona, 70 infected

कोरोना से महिला की मौत, 70 संक्रमित

Fri, 28 Aug 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of corona, 70 infected
औरास के खंभापार मोहल्ले में कोरोन संक्रमित मरीज मिलने के बाद घरों को सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में कोरोना से महिला की मौत हो गई। वहीं, फतेहपुर चौरासी में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के आठ ट्रेनी दरोगा, एएनम व थाने का सिपाही सहित 70 लोग संक्रमित आए हैं। संक्रमितों में 40 को होम आइसोलेट 30 को कोविड अस्पतालों में भेजा गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के गांव शुक्खाखेड़ा निवासी 26 साल की महिला की किडनी खराब थी। चार दिन पहले उसे कानपुर के रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कोरोना की जांच कराई थी। लेकिन रिपोर्ट नहीं आई थी। हालत में सुधार होने पर बुधवार देर शाम परिजन उसे घर ले आए थे। यहां उसकी रात में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को आई कोविड रिपोर्ट में वह संक्रमित मिली थी। वहीं, एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में काली मिट्टी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के 8 दरोगा, थाने का एक सिपाही, सीएचसी निर्माण करा रहा ठेकेदार, एएनएम, औरास के खंभापारा में 65 साल का वृद्ध, 35 साल की उसकी बहू, गंजमुरादाबाद ब्लॉक के मोहल्ला खत्रियाना में बुधवार को संक्रमित मिले युवक की 50 साल की मां व 25 साल की बहन, सुल्तानपुर गांव में 6 साल की बच्ची, कचहरी में 3 वकील, सुमेरपुर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में 9 लोग, नवाबगंज में 32 वर्षीय युवक, मियागंज ब्लॉक के गांव फकरुद्दीन मऊ में 14 साल का किशोर, 54 साल का अधेड़, 32, 34 व 36 साल के तीन युवक, बांगरमऊ के मोहल्ला नौनिहालगंज में 40 साल का युवक, 38 साल की उसकी पत्नी, 9 साल का बेटा, 12 साल की बेटी, 65 साल की उसकी मां, 20 साल की युवती, 35 साल का युवक, शहर के पुरानी बाजार में 25 साल का युवक, कांशीराम कॉलोनी में लगे कैंप में 6, जिला अस्पताल में हुई जांच में 9 और शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों में 13 संक्रमित आए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना से महिला की मौत हुई है। वहीं, 70 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 40 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। 30 मरीजों को नवाबगंज के श्रीराममूर्ति व बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 1814 संक्रमित
जिले में अब तक 1814 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 921 को घर भेजा जा चुका है। 854 का इलाज चल रहा है। इसमें 39 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।
जिले में अब तक एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित
जिले में अब तक एक दिन में कोरोना के 70 मरीज मिलने की संख्यस सबसे अधिक है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कोरोना के प्रतिदिन पैर पसारने से लोग दहशत में हैं।

कैंप लगाकर आज होगी स्टाफ के अन्य लोगों की जांच
फतेहपुर चौरासी के काली मिट्टी में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में इस समय 350 दरोगाओं का प्रशिक्षण चल रहा है। पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रेमचंद्र ने बताया कि 8 ट्रेनी दरोगा के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब शुक्रवार को अन्य स्टाफ की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed