फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman dies, husband and child injured in truck collision

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति व बच्चा घायल

Thu, 17 Oct 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, husband and child injured in truck collision
शमा का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के हुलासीकुंआ-तकिया मार्ग पर तेज रफ्तार सरिया भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी गोद से छिटककर गिरा उसका दो माह का बेटा व पति घायल हो गया। महिला पति के साथ दो माह के बच्चे को दवा लेने बांगरमऊ जा रही थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम व एसओ ने किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

फतेहपुर चौैरासी थाना क्षेत्र के ऊगू कस्बा निवासी हनीफ मुंबई में रहकर कपड़े की सिलाई का काम करता है। दो माह पहले पत्नी शमा बानो (25) ने बच्चे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म पर वह घर आया था। उसके दो माह के बेटे की कई दिनों से तबीयत खराब थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे हनीफ बेटे को दवा लेने के लिए पत्नी शमा बानो के साथ बाइक से बांगरमऊ के मुस्तफाबाद जा रहा था। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के जिगनियाखेड़ा गांव के पास हुलासीकुआं की ओर से आ रहे सरिया लदे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से बेटे को गोद में लिए बैठी शमा बानो सिर के बल सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

हनीफ हेलमेट लगाए था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। जानकारी पर एसडीएम सफीपुर नन्हकू मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई व आर्थिक मदद का दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। तकिया चौकी इंचार्ज राजेश सिंह ने बताया घायल पिता व पुत्र का सीएचसी में इलाज कराया गया है। बताया कि चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया गया है। पति की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed