{"_id":"5efa3f208ebc3e43001f5c54","slug":"woman-dies-due-to-car-collision-on-expressway-unnao-news-knp5683534107","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
औरास(उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर खेत से लौट रही महिला किसान की कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने कन्नौज निवासी चालक को कार सहित कब्जे में लिया है।
औरास थानाक्षेत्र के बर्रा गांव निवासी किसाना (40) पत्नी किशन सोमवार देर शाम करीब 8 बजे खेत से घर लौट रही थी। गांव के सामने एक्सप्रेसवे पार करते समय आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार की टक्कर लग गई। कार चालक ने उसे बचाने के प्रयास में तेज ब्रेक लगाई लेकिन सफल नहीं हो पाया। घायल किसाना को पुलिस ने औरास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रॉमासेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमासेंटर लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
औरास एसओ राजबहादुर ने बताया कि कार में सवार चार लोग कन्नौज से लखनऊ जा रहे थे। चालक को कार सहित थाने लाया गया है। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।