फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman dies after being hit by car

Unnao News: ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस पलटी, दो घायल लगा जाम

Wed, 26 Feb 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by car
पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे पर मंगलवार रात नौ बजे के करीब एक मरीज लेकर आ रही 108 एंबुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक महिला समेत चालक, ईएमटी घायल हो गए। इस बीच कानपुर जाने वाली लेन पर आधे घंटे जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


पुखरायां सीएचसी की 108 एंबुलेंस के चालक साजिद अली, ईएमटी परीक्षित के साथ हलधरपुर से एक महिला मरीज को लेकर रात को सीएचसी पुखरायां आ रहे थे। पुखरायां बाईपास से पहले कुसरजापुर मोड़ के पास पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की जानकारी पर हलधरपुर से पहुंचे लोग महिला को निजी अस्पताल ले गए। जबकि पुलिस ने चालक व ईएमटी को सीएचसी पहुंचा। इधर बीच सड़क पर एंबुलेंस के पड़े रहने से करीब आधे घंटे तक वाहन रेंगते हुए निकलते रहे। इससे जाम की स्थिति रही। भोगनीपुर कोतवाल अंजन कुमार ने बताया कि एंबुलेंस को घटना के कुछ मिनट बाद हटवा दिया गया। घायलों को सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed